धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए सरकारी और कानूनी कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी भी बड़े निवेश से पहले घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृश्चिक राशिफल : 21 जनवरी 2026
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से विशेष सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपके साहस से वे दूर होंगी। धन के आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
तुला राशिफल : 21 जनवरी 2026
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं जो भविष्य में बड़ा लाभ देंगे। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों और सिरदर्द का थोड़ा ध्यान रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कन्या राशिफल : 21 जनवरी 2026
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में नवीन तकनीकों का प्रयोग आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, विशेषकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
सिंह राशिफल : 21 जनवरी 2026
सिंह राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि का दिन है। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और नए संपर्कों से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि, क्रोध और अहंकार से बचना अनिवार्य है, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर परिस्थिति में संबल प्रदान करेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कर्क राशिफल : 21 जनवरी 2026
आज आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी और तर्कशक्ति से रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और अटका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मिथुन राशिफल : 21 जनवरी 2026
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृषभ राशिफल : 21 जनवरी 2026
वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक वाद-विवाद होने की आशंका है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक एकाग्रता और परिश्रम की आवश्यकता होगी । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 21 जनवरी 2026
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति के नए द्वार खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन निवेश के मामले में विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
ब्रेकिंग : इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, आँकड़ा 25 पार
इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है। भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ (51) ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । 22 दिसंबर से बीमार हेमंत का अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था । हेमंत, ई-रिक्शा चालक थे। उनकी चार बेटियां- रिया (21), जिया (20), खुशबू (16) और मनाली (12) हैं।