इंदौर पुलिस ने हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा को गिरफ्तार किया है। वह बड़े पुलिस अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देकर अपनी पहुंच का रसूख दिखाता था और उनकी आड़ में लग्जरी कारों की हेराफेरी करता था। उसने कई लोगों से अनुबंध पर कारें लीं और बाद में उन्हें बेचकर गायब कर दिया। एक महिला कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद उसे डीसीपी ऑफिस से ही दबोच लिया गया।
बांग्लादेश के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान ने ICC को लिखा ख़त
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को पत्र लिखकर मांग की है कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच बांग्लादेश में भी आयोजित किए जाएं । दरअसल, सुरक्षा कारणों से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में शिफ्ट किया गया है । पाकिस्तान का तर्क है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी सुरक्षा के आधार पर हाइब्रिड मॉडल पर हो सकती है, तो बांग्लादेश को भी मेजबानी का हक मिलना चाहिए ।
कैसे मिलती है शंकराचार्य की उपाधि?
शंकराचार्य बनने के लिए व्यक्ति को त्यागी, दंडी संन्यासी, संस्कृत, चतुर्वेद, वेदांत ब्राह्मण, ब्रह्मचारी और पुराणों का ज्ञाता और ब्राह्मण होना अनिवार्य है। इसके अलावा चारों वेद और छह वेदांगों का ज्ञाता होना चाहिए । चयन प्रक्रिया में सबसे योग्य शिष्य को वर्तमान शंकराचार्य द्वारा या सर्वसम्मति से मठ की परंपराओं के अनुसार उत्तराधिकारी चुना जाता है। इसके बाद शंकराचार्य की उपाधि मिलती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला प्राधिकरण को दिया नोटिस का जवाब
प्रयागराज माघ मेला प्रशासन द्वारा ‘शंकराचार्य’ पदवी के इस्तेमाल पर पूछे गए सवाल का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 8 पन्नों में जवाब दिया है। उनके वकील के माध्यम से भेजे गए इस जवाब में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पदवी लगाने पर कोई रोक नहीं लगाई है। उन्होंने प्रशासन के नोटिस को अपमानजनक बताते हुए उसे 24 घंटे में वापस लेने की चेतावनी दी है।
जीतू पटवारी का एमपी सरकार पर बड़ा हमला, 13 मंत्रियों पर लगाए बड़े आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खरगोन में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 13 मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हैं और प्रदेश में ’50 प्रतिशत कमीशन’ का राज चल रहा है। पटवारी ने बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में भी भारी वित्तीय अनियमितता और योजना में देरी से किसानों के हो रहे नुक़सान का मुद्दा भी उठाया ।
खरगोन में जिमी शेरगिल और गोविंद नामदेव ने की ‘खाकी पैंट-नीली शर्ट’ की शूटिंग
खरगोन के मंडलेश्वर नर्मदा तट पर अभिनेता जिमी शेरगिल और दिग्गज कलाकार गोविंद नामदेव की नयी फिल्म ‘खाकी पैंट-नीली शर्ट’ की शूटिंग शुरू हो गई है । फिल्म में दोनो कलाकार पिता-पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने नर्मदा स्नान भी किया। बता दें MP में करीब 35 दिनों तक इस फ़िल्म की शूटिंग का शेड्यूल तय किया गया है ।
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट
भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने NASA को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 27 बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी से रिटायरमेंट ले लिया है। NASA ने ऐलान किया कि विलियम्स का रिटायरमेंट बीते साल 27 दिसंबर से ही प्रभावी हो गया है। 8 दिन की आखिरी यात्रा पर अंतरिक्ष में गईं विलियम्स करीब 9 महीने के बाद लौट सकी थीं। फिलहाल, वह भारत में हैं।
मीन राशिफल : 21 जनवरी 2026
मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की प्रशंसा होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें । पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कुंभ राशिफल : 21 जनवरी 2026
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। नए निवेश के लिए समय शुभ है, लेकिन दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़कर ही निर्णय लें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और बच्चों की प्रगति से मन हर्षित रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मकर राशिफल : 21 जनवरी 2026
मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें, तभी आप सुनहरे अवसर भुना पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में पीठ दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन