जिले के मिहोना में अखिलेंद्र प्रताप सिंह (40) सर्दी-खांसी के इलाज के लिए विजय बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर गए। इलाज के दौरान किसान को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी तबियत खरब होने लगी। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही अखिलेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है, उसकी तलाश जारी है।
भारतीय बाजार में मची खलबली, सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल
आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,57,130 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹3,29,020 प्रति किलो के नए स्तर पर है। वैश्विक अस्थिरता और ग्रीनलैंड संकट के कारण बुलियन मार्केट में यह उछाल आया है, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।
बीजेपी अध्यक्ष बनते ही लिया पहला फैसला, केरल चुनाव के लिए प्रभारी घोषित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालते ही केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी नियुक्त कर अपना पहला निर्णय लिया है। उन्होंने तेलंगाना और बेंगलुरु के निकाय चुनावों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां दर्शाती हैं कि नबीन का मुख्य फोकस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी चुनौतियों से निपटने पर है।
26 जनवरी को 5 केदियो को आजादी, अच्छे व्यवहार का मिला इनाम
26 जनवरी को उज्जैन केंद्रीय जेल से 5 कैदियों को अच्छे व्यवहार की वजह से रिहा किया जाने वाला है। जेल विभाग ने उनके आचरण और नियमों को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे 45 अन्य कैदियों के प्रस्ताव सख्त नियमों की वजह से खारिज कर दिए गए हैं। प्रदेश भर में कुल 87 कैदी इस दिन रिहा होंगे।
BCCI की मीटिंग में हुआ बड़ा खुलासा, कब आएगा आईपीएल का शेड्यूल?
आईपीएल 2026 का शेड्यूल चुनाव आयोग द्वारा बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही जारी किया जाएगा। बीसीसीआई नहीं चाहता कि इन राज्यों में होने वाले मैचों और मतदान की तारीखें आपस में टकराएं। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। चुनाव की स्थिति स्पष्ट होते ही बोर्ड आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर देगा।
खामेनेई सरकार को ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि हिंसक प्रदर्शन नहीं थमे, तो अमेरिका पूरे देश को “उड़ा देगा” और उसे नक्शे से मिटा देगा। ईरान में सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर जारी दंगों में अब तक 4,500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जवाब में ईरान ने कहाँ उनके नेता खामेनेई पर कोई हमला हुआ, तो वे अमेरिका की दुनिया तबाह कर देंगे।
लोडिंग वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर, चार साल के मासूम की मौत
भोपाल में सोमवार शाम पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया की पत्नी अपने 4 साल के बेटे के साथ ऑटो से जा रही थीं। तभी एक तेज रफ़्तार लोडिंग वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में उनके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
नांदेड़ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, एमपी के इन शहरों में होगा स्टॉपेज
गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे चंडीगढ़ और हजरत निजामुद्दीन से नांदेड़ के लिए 02 आरक्षित स्पेशल ट्रेनें (04524/04523 और 04494/04493) चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें मध्य प्रदेश के बीना, भोपाल और इटारसी जंक्शन होकर गुजरेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को नांदेड़ पहुंचने में आसानी होगी। ये ट्रेनें 23 से 26 जनवरी के बीच संचालित की जाएंगी।
रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, आरपीएफ जवानों ने बचाई जान
ग्वालियर में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक शराबी युवक ने रेलवे ट्रेक पर लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे देखते ही आरपीएफ जवानों ने तुरंत पटरी से हटाया। युवक की पहचान 43 वर्षीय कृष्णा पिता बाबूलाल दहलवार के रूप में हुई है। जिस पटरी से उसे हटाया गया वह कुछ देर बाद ट्रैन आ गई, यदि कुछ देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से वापस बुलाए डिप्लोमैट्स के परिवार
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने वहां तैनात अपने राजनयिकों ( डिप्लोमैट्स ) के परिवारों को वापस लौटने के आदेश दिए हैं। एहतियाती तौर पर लिए गए इस फैसले के बावजूद भारतीय दूतावास और दफ्तर खुले रहेंगे और अधिकारी अपना काम जारी रखेंगे। अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले वहां तनाव काफी बढ़ गया है।