📱Download Our App
गूगल मैप ने दिखाया शॉर्टकट, 40 फीट नीचे गिरे बाइक सवार

गूगल मैप ने दिखाया शॉर्टकट, 40 फीट नीचे गिरे बाइक सवार

खंडवा में बुधवार को सिविल लाइन इलाके में दो बाइक सवार युवक गूगल मैप के दिखाए रस्ते पर चलते हुए ‘तीन पुलिया ओवर ब्रिज’ पर चढ़ गए। युवकों को रास्ता खत्म होने का अंदाजा नहीं था और वे बाइक समेत 40 फीट नीचे जा गिरे। ब्रिज पर कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था, फ़िलहाल दोनों युवको को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Source: इंडिया टीवी
MP की राजनीति में भूचाल, विधायक ब्लैकमेलिंग केस में आरोपी महिला का आरोप

MP की राजनीति में भूचाल, विधायक ब्लैकमेलिंग केस में आरोपी महिला का आरोप

इंदौर में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली महिला ने रिहा होने के बाद कहा कि विधायक ने उसे मदद देने के नाम पर खुद भोपाल बुलाया था। महिला का दावा है कि पति की मारपीट से बचने के लिए वह विधायक के पास गई थी। विधायक ने महिला पर 2 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था।

News Source: अमर उजाला
पूर्व विधायक के बेटे की करतूत, कांग्रेस रैली में रिवॉल्वर लहराने पर हंगामा

पूर्व विधायक के बेटे की करतूत, कांग्रेस रैली में रिवॉल्वर लहराने पर हंगामा

जबलपुर में खराब कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली के दौरान उस समय स्थिति बिगड़ गई जब एक भाजपा पूर्व विधायक के बेटे ने कथित तौर पर अपनी इमारत से पिस्तौल लहराई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें डराने के लिए ऐसा किया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 से ज्यादा लोग घायल

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के मंदसौर में मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति तेज थी जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों में से कुछ की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है।

News Source: लल्लूराम
माघ मेले में शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया

माघ मेले में शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया

प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई अभद्रता और स्नान रोके जाने के विवाद पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति या प्रशासन शास्त्र विरुद्ध कार्य करता है उसे कभी सुखद परिणाम नही मिलता है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को पालकी में बैठकर स्नान करने नही जाना चाहिए।

News Source: इंस्टाग्राम
स्कूल बस और वाहन की टक्कर, एक मासूम की मौत और 11 बच्चे घायल

स्कूल बस और वाहन की टक्कर, एक मासूम की मौत और 11 बच्चे घायल

बैतूल के भैंसदेही थाना इलाके में बुधवार सुबह एक वाहन और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार तीसरी कक्षा की छात्रा हर्षिता की मौत हो गई, 11 बच्चे घायल हुए है। जिनमे से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर
जेल जाते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव

जेल जाते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव

प्रतापगढ़ जिला जेल में दो दिन पहले मारपीट के आरोप में लाए गए 13 किन्नरों में से 7 प्रारंभिक जांच में एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। जेल प्रशासन ने संक्रमितों को अलग कर उनके ब्लड सैंपल लैब भेजे हैं। जांच में एक आरोपी पुरुष भी मिला जो वेश बदलकर किन्नरों के गुट में शामिल था। प्रशासन ने उनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने की सलाह दी है।

News Source: लल्लूराम
70 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम का रेप, आरोपी गिरफ्तार

70 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम का रेप, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर के पांगरी गांव में 70 वर्षीय चंद्रभान त्रिपाठी ने अपने घर पढ़ने आ रही 13 वर्षीय बालिका से पिछले छह महीने में छह बार दुष्कर्म किया और कई बार छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

News Source: ईटीवी भारत
आउट होने के बाद खोया आपा, इस खिलाडी पर लगा मोटा जुर्माना

आउट होने के बाद खोया आपा, इस खिलाडी पर लगा मोटा जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स की लिजेल ली पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया है। 46 रन बनाकर खेल रहीं ली स्टंप आउट होने के बाद अंपायर से बहस करती दिखी थीं। उन्होंने लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है, हालांकि दिल्ली ने यह मैच जीत लिया।

News Source: इंडिया टीवी
नहीं थम रहा बिकवाली का दौर, सेंसेक्स-निफ्टी में मची हाहाकार

नहीं थम रहा बिकवाली का दौर, सेंसेक्स-निफ्टी में मची हाहाकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरंगी फैसलों और नाटो देशों पर टैरिफ की धमकी के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स करीब 800 अंक गिरकर 81,380 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी 220 अंक लुढ़क गया है। कल की 1000 अंकों की गिरावट के बाद आज फिर बाजार के गोता लगाने से निवेशकों में भारी घबराहट है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष