📱Download Our App
कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, SDM के मुंह पर फेंका ज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, SDM के मुंह पर फेंका ज्ञापन

जोधपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कलेक्टर के खुद ज्ञापन लेने न आने से नाराज होकर ज्ञापन के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें एसडीएम के मुँह पर फ़ेक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गयी है।

News Source: इंस्टाग्राम
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, हादसे में एक युवक ने तोड़ा दम, तीन घायल

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, हादसे में एक युवक ने तोड़ा दम, तीन घायल

देवास जिले में इंदौर-बैतुल हाईवे पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग, जो आपस में सगे भाई हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, ट्रॉली में करीब 15-20 मजदूर सवार थे। घायलों का उपचार देवास के जिला अस्पताल में चल रहा है।

News Source: नईदुनिया
रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जाने अब कितनी मिलेगी उन्हें पेंशन

रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जाने अब कितनी मिलेगी उन्हें पेंशन

सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद नासा को रिटायरमेंट ले लिया है। वे NASA में GS-15 पोस्ट पर थीं, जहाँ सालाना ₹1.30 करोड़ तक की सैलरी और कई सरकारी भत्ते मिलते थे। अब रिटायरमेंट के बाद उन्हें अमेरिकी फेडरल पेंशन सिस्टम (FERS) और सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत मोटी पेंशन मिलेगी। वरिष्ठ पद के कारण उन्हें भविष्य में कोई आर्थिक परेशानी नहीं होगी

News Source: एबीपी न्यूज़
‘पुष्पा 3’ में सलमान खान की एंट्री, विलेन बनकर सबका पत्ता काटेंगे

‘पुष्पा 3’ में सलमान खान की एंट्री, विलेन बनकर सबका पत्ता काटेंगे

‘पुष्पा 3’ के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और खबरें हैं कि सलमान खान इस बार अल्लू अर्जुन के विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। फिल्म में उनका रोल ‘सुल्तान’ नाम के एक पावरफुल बिजनेस टाइकून का हो सकता है। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 13 दिन बाद मिला शव

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 13 दिन बाद मिला शव

राजगढ़ के जीवन कुमार (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी छोटू ठाकुर के जीवन की पत्नी से अवैध संबंध थे। रास्ते से हटाने के लिए छोटू ने अपने साथी अजय जाटव के साथ मिलकर 8 जनवरी को जीवन की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को शिवपुरी के जंगल में पत्थरों से छिपा दिया था।

News Source: पत्रिका
LIC महिला कर्मचारी की हत्या के आरोप में सहकर्मी गिरफ्तार

LIC महिला कर्मचारी की हत्या के आरोप में सहकर्मी गिरफ्तार

मदुरै में LIC की इमारत में लगी आग में जान गंवाने वाली महिला कर्मचारी उषा की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, उषा की हत्या उनके ही एक सहकर्मी ने की थी। आरोपी ने कत्ल के बाद इसे हादसे का रूप देने के लिए कार्यालय में आग लगा दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: जागरण
भोपाल अपडेट : इन इलाको में 7 घंटे तक बिजली कटौती

भोपाल अपडेट : इन इलाको में 7 घंटे तक बिजली कटौती

भोपाल के 51 प्रमुख इलाकों में आज मेंटेनेंस के कारण 7 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह कटौती शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। प्रभावित इलाकों में कोलार रोड, चूना भट्टी, शाहपुरा और होशंगाबाद रोड के कई हिस्से शामिल हैं। बिजली कंपनी ने इसे नियमित रखरखाव बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Source: पत्रिका
बॉर्डर 2 का धमाका, 48 घंटे में बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट

बॉर्डर 2 का धमाका, 48 घंटे में बिके 1 लाख से ज्यादा टिकट

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। पिछले 48 घंटों में ही 1 लाख 2 हजार 750 टिकट सेल हो गए है, जिसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे और ‘गदर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ की कमाई की थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
PAK के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया सन्यास, 1999 में शुरू हुआ था सफर

PAK के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया सन्यास, 1999 में शुरू हुआ था सफर

पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 1999 में डेब्यू करने वाले मलिक ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी सीजन से भी हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने करियर में 11 हजार से अधिक रन और 200 से ज्यादा विकेट लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
पिता की याद में युवक ने लगाया मौत को गले

पिता की याद में युवक ने लगाया मौत को गले

ग्वालियर में 25 साल के शुभम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह अपने दिवंगत पिता को बहुत याद करता है और उनके पास जाकर उनके साथ लूडो खेलना चाहता है। पिता की मृत्यु के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम