शहडोल के चुहिरी गांव में एक अतिथि शिक्षक मां की मौत के बाद काफी गुमसुम रहने लगा था। काफी समय से अकेले रहने और मानसिक तनाव की वजह से दिलीप गुप्ता (43) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एआर रहमान और अनूप जलोटा के बीच काम को लेकर छिड़ी जुबानी जंग
संगीतकार एआर रहमान के बॉलीवुड में सांप्रदायिकता वाले बयान पर अनूप जलोटा ने प्रतिक्रिया दी है। जलोटा ने कहा कि रहमान पहले हिंदू थे और उन्होंने काफी नाम कमाया, लेकिन अगर अब उन्हें लगता है कि उनके धर्म की वजह से फिल्में नहीं मिल रही हैं, तो उन्हें फिर से हिंदू धर्म अपनाकर देख लेना चाहिए। हालांकि, रहमान ने अपने बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है।
किसे नहीं खाना चाहिए गाजर का हलवा?
डॉक्टरों का कहना है गाजर के हलवे में चीनी, घी और मावा होता है जो इसे हाई कैलोरी फूड बनाते हैं। जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ा सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। साथ ही ज्यादा गाजर का हलवा खाने से वजन बढ़ना, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब अभिषेक शर्मा
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में युवराज सिंह के 74 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अभिषेक के नाम अभी 73 छक्के हैं और मात्र 2 छक्के लगाते ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस सूची में रोहित शर्मा (205 छक्के) शीर्ष पर हैं। अभिषेक पहली बार कीवी टीम का सामना करेंगे।
गणतंत्र दिवस परेड के टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कीमत
गणतंत्र दिवस 2026 की परेड देखने के लिए रक्षा मंत्रालय ने टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। टिकटों की कीमत 20 रुपये से 500 रुपये के बीच है, जिसे ‘आमंत्रण’ पोर्टल या ऑफलाइन काउंटरों से खरीदा जा सकता है। परेड सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड रखें और सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले पहुँचें।
अवैध खनन के कारण नदी में डूबा बुजुर्ग, तोड़ा दम
भिंड के रौंन थाना क्षेत्र में सिंध नदी पार करते समय 55 वर्षीय जनक सिंह की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार नदी में पनडुब्बियों के जरिए अवैध रेत खनन के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो अब लोगों की जान ले रहे हैं। मृतक मानगढ़ गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बस कंडक्टर ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
शिवपुरी में किराए को लेकर बस कंडक्टर महेंद्र रावत ने एक महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी। कंडक्टर ने महिला को बस से धक्का देकर नीचे पटका और उसका सामान फेंक दिया। वायरल हुए वीडियो में महिला का मासूम बच्चा रोते हुए अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने वीडियो देख कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मथुरा के होटल में MBA छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद
भोपाल का 23 वर्षीय MBA छात्र कुशाग्र पांडे, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, मथुरा के एक होटल में मृत पाया गया। होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने कुशाग्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, एक की मौत
सिंगरौली के देवसर इलाके में मंगलवार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रोड पर गिरे बाइक सवारों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन में ले जा सकते है शराब? जानें कितनी बोतल की है इजाजत
रेलवे नियमों के अनुसार, आप ट्रेन में अधिकतम 2 लीटर तक शराब ले जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे सभी बोतलें सील बंद होनी चाहिए। बिहार और गुजरात राज्यों में ट्रैन में शराब ले जाना कानूनी अपराध है। नियमों तोड़ने पर आपको 6 महीने तक की जेल या 500 से 1000 रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।