📱Download Our App
फुलेरा से आई खुशखबरी, पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट आउट

फुलेरा से आई खुशखबरी, पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट आउट

फुलेरा गांव पर बनी ‘पंचायत’ वेब सीरीज का पांचवा सीजन जल्द ही आने वाला है। रिंकी का किरदार निभाने वाली संविका ने कन्फर्म किया की ‘पंचायत सीजन 5’ पर काम चल रहा है। और अगर सबकुछ ठीक रहा तो फैंस मई या जून 2026 के आसपास इसे देख सकते है। यह सीजन आपके लिए और भी मजेदार और एक्साइटमेंट होगा।

News Source: इंडिया टीवी
सनातन धर्म की शरण में मोहसिन, विधि-विधान से अपनाया हिंदू धर्म

सनातन धर्म की शरण में मोहसिन, विधि-विधान से अपनाया हिंदू धर्म

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मोहसिन शेख नामक युवक ने अपनी मर्जी से इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया है। शुद्धिकरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद उनका नाम बदलकर मयंक रखा गया। युवक ने बताया कि वे बचपन से ही हिंदू रीति-रिवाजों के करीब रहे हैं और अब अधिकारिक तौर पर सनातन धर्म को अपना लिया है। इस दौरान स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने उनका स्वागत किया।

News Source: एनडीटीवी
नौकरी ख़ज़ाना : BOM में निकली 600 पदों पर भर्ती

नौकरी ख़ज़ाना : BOM में निकली 600 पदों पर भर्ती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के तहत 600 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग के साथ हर महीने ₹12,300 स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदक की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। नोटिफ़िकेशन देखें 

News Source: अमर उजाला
फायरिंग के बीच पुलिस ने गैंगस्टर लाडी को घेरा, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

फायरिंग के बीच पुलिस ने गैंगस्टर लाडी को घेरा, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

पटियाला पुलिस की सीआईए टीम ने एक एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह लाडी को गिरफ्तार कर लिया है। पसूणा इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। लाडी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

News Source: पत्रिका
रोहित शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला ने पकड़ा अचानक हाथ

रोहित शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक, महिला ने पकड़ा अचानक हाथ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के बाद एक महिला ने अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर रोहित शर्मा का हाथ पकड़ लिया। वीडियो में देख सकते है कि रोहित जैसे ही होटल में जाने के लिए आगे बढ़ते है तो महिला कसकर उनका हाथ पकड़ लेती है। महिला ने बताया वह अपनी गंभीर रूप से बीमार बेटी के इलाज के लिए मदद मांग रही थी।

News Source: X ( ट्वीटर )
भोपाल निगम की बड़ी कार्रवाई, चौक बाजार और सराफा में हटेगा अतिक्रमण

भोपाल निगम की बड़ी कार्रवाई, चौक बाजार और सराफा में हटेगा अतिक्रमण

भोपाल नगर निगम ने पुराने शहर के बाजारों में यातायात सुचारू करने के लिए बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया है। लखेरापुरा से लेकर इतवारा तक 80 कर्मचारियों की टीम चार समूहों में कार्रवाई कर रही है। पुलिस बल और वीडियोग्राफी की निगरानी में यह अभियान दो दिनों तक प्रमुख बाजार क्षेत्रों में चलेगा।

News Source: नईदुनिया
सऊदी अरब ने यूएई के खिलाफ बनाया ‘मास्टर प्लान’

सऊदी अरब ने यूएई के खिलाफ बनाया ‘मास्टर प्लान’

मिडिल ईस्ट के दो सबसे शक्तिशाली देशों, सऊदी अरब और यूएई के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। सऊदी अरब अब अपनी आर्थिक और कूटनीतिक नीतियों के जरिए यूएई के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। क्षेत्रीय मुख्यालयों को रियाद लाने का दबाव और तेल नीतियों पर मतभेद इस टकराव के मुख्य कारण हैं। इस बदलाव से पूरे अरब जगत के समीकरण बदल सकते हैं।

News Source: लल्लूराम
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 270 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 270 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बुधवार को सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 पर और निफ्टी 75 अंक फिसलकर 25,157.50 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में सेंसेक्स 1065 अंक से ज्यादा टूटा था, जिसके बाद आज भी बाजार दबाव में नजर आया। इस गिरावट ने निवेशकों की परेशानी बढ़ा दी है।

News Source: इंडिया टीवी
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को तबीयत बिगड़ने के बाद अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल लाया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और कम ऑक्सीजन लेवल के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशभर में साधु-संतों और भक्तों द्वारा प्रार्थना की जा रही है।

News Source: जागरण
मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

जल्द ही मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जनता के लिए खोल दिया जाने वाला है। इसके शुरू होते से ही खंडवा से इंदौर का जाने में अभी जो 4-5 घंटे लगते है, वह घटकर सिर्फ 2 घंटे हो जायेंगे। लोगो को जाम से राहत मिलेगी और बड़वाह–सनावद के शहरी हिस्सों से जाने की मजबूरी खत्म जो जाएगी।

News Source: न्यूज़ 18