📱Download Our App
20 फरवरी को रिलीज होगी ‘अस्सी’, मार्केटिंग का अनोखा अंदाज देख फैन्स हैरान

20 फरवरी को रिलीज होगी ‘अस्सी’, मार्केटिंग का अनोखा अंदाज देख फैन्स हैरान

आगामी फिल्म ‘अस्सी’ ने अपने नए पोस्टर से बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। फिल्म के मेकर्स ने दावा किया है कि इस प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा फीस फिल्म के लेखक को दी गई है। बिना किसी स्टारकास्ट या डायरेक्टर के नाम के रिलीज हो रहे इन पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
पथरिया को मिली करोड़ों की सौगात, बनेगा शानदार रेस्ट हाउस

पथरिया को मिली करोड़ों की सौगात, बनेगा शानदार रेस्ट हाउस

जिले के पथरिया में लंबे समय से लोगो की रेस्ट हाउस बनाने की मांग को ध्यान में रखते हुए पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने भूमि पूजन किया। बता दे कि इसकी लागत 1 करोड़ 99 लाख रुपए होगी और यह अगले 6 से 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही राज्यमंत्री ने तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास भी किया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
SL के खिलाफ पहले ODI के लिए ENG की टीम घोषित

SL के खिलाफ पहले ODI के लिए ENG की टीम घोषित

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है, जबकि अनुभवी जैक क्राउली की लंबे समय बाद वापसी हुई है। जो रूट और जोस बटलर जैसे दिग्गजों की मौजूदगी टीम को मजबूती दे रही है। इंग्लैंड ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित गेंदबाजी आक्रमण चुना है।

News Source: न्यूज़ 24
‘एल्विश छपरी तूने.’, पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को दी चेतावनी

‘एल्विश छपरी तूने.’, पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को दी चेतावनी

अभी-अभी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे की पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव पर तीखा तंज कसा है। वीडियो में पुनीत, ऐजाज खान की तस्वीर दिखाते हुए उन्हें अपना ‘पापा’ बता रहे हैं और एल्विश को चेतावनी दे रहे हैं कि ‘एल्विश छपरी तूने मेरे पापा की तरफ़ आँख भी उठाई तो अच्छा नही होगा’। हालाँकि यह एक कॉमेडी वीडियो है।

News Source: इंस्टाग्राम
स्विट्जरलैंड में CM मोहन यादव का स्वैग, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में लिया हिस्सा

स्विट्जरलैंड में CM मोहन यादव का स्वैग, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर वे पारंपरिक पहनावे के बजाय जैकेट और पैंट में नजर आए, जिसकी तस्वीरें चर्चा में हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में आईटी, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय निवेश लाना और राज्य के औद्योगिक विकास को गति देना है।

News Source: पत्रिका
CMAT 2026 Admit Card जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड

CMAT 2026 Admit Card जारी, इस लिंक से करे डाउनलोड

CMAT 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये ज चुके है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा देने वाले है, इस लिंक की मदद से डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। CMAT 2026 परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होने वाली है। ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्लीकेशन नंबर, पासवर्ड की जरुरत होगी।

News Source: इंडिया टीवी
तलवार से माँ-बेटियों पर हमला, शिकायत करने पहुंची SP ऑफिस

तलवार से माँ-बेटियों पर हमला, शिकायत करने पहुंची SP ऑफिस

नर्मदापुरम के डोलरिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर मां और उसकी तीन बेटियां एसपी कार्यालय पहुँचीं। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

News Source: नईदुनिया
देवरी: अध्यक्ष नेहा जैन की कुर्सी बरकरार, जनता का मिला साथ

देवरी: अध्यक्ष नेहा जैन की कुर्सी बरकरार, जनता का मिला साथ

जिले की देवरी नगर पालिका में पहली बार हुए ‘राइट टू रिकॉल’ चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष नेहा अकलेश जैन की जीत हुई है। जनता ने वोटिंग के जरिए उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है, जिससे अब वह अपना कार्यकाल पूरा कर सकेंगी। जिले की राजनीति के लिहाज से इस परिणाम को बहुत खास माना जा रहा है।

News Source: जी न्यूज़
7 दिनों में बवासीर को करें कंट्रोल, अपनाएं यह घरेलू उपाय

7 दिनों में बवासीर को करें कंट्रोल, अपनाएं यह घरेलू उपाय

बवासीर की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे बेहद प्रभावी साबित होते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार, ठंडे दूध में नींबू का प्रयोग और नारियल की जटा की भस्म दही के साथ लेने से खूनी बवासीर में तुरंत लाभ मिलता है। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीना और फाइबर युक्त भोजन करना कब्ज को दूर रखता है, जिससे बवासीर के दर्द और सूजन में कमी आती है।

News Source: न्यूज़ 24
इंदौर : लेटरबाज़ आशिक़ की साज़िश, मुँहबोला भाई ही निकला आरोपी

इंदौर : लेटरबाज़ आशिक़ की साज़िश, मुँहबोला भाई ही निकला आरोपी

इंदौर के खजराना में एक युवक ने अपनी ही मुंहबोली बहन का घर तोड़ने के लिए उसके ससुराल गुमनाम प्रेम पत्र और जली हुई तस्वीरें भेजीं। पुलिस ने सीसीटीवी और पोस्ट ऑफिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कबूल किया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था और उसे वापस पाने के लिए यह साजिश रची थी।

News Source: इंस्टाग्राम