मध्यप्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोहन यादव सरकार उन्हें गौपालन से जोड़ने जा रही है । पशुपालन विभाग की इस योजना के तहत पात्र लाड़ली बहनों को गाय खरीदने के लिए ₹1 लाख दिए जाएँगे। इसका उद्देश्य लाड़ली बहनों की आय बढ़ाना और प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाना है । योजना का ऐलान आगामी बजट 2026 में हो सकता है।
सड़क किनारे मिली युवती की लाश का खुलासा, अवैध गर्भपात के दौरान हुई थी मौत
जिले की सलवाह चौकी पुलिस ने दिसंबर 2025 में तबलपानी गांव के पास मिली अज्ञात युवती और भ्रूण के मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि 27 वर्षीय युवती की मौत अवैध गर्भपात के दौरान हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पति ने की पत्नी की हत्या, ‘बात न मानने’ पर ली जान
जिले के सलैया-5 गांव में कल मंगलवार के दिन गुड्डी बाई और उसके पति देवीदीन के बीच घरेलु विवाद के चलते झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने पत्नी की जान ले ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी, जिससे वह नाराज था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित के हाथों पर किया Kiss, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल?
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर रीयूनियन हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । वीडियो में जैकी ने माधुरी के हाथ पर किस किया, जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है ।
पटना में नीट छात्रा की मौत पर रोहिणी आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप
पटना में नीट छात्रा की मौत पर रोहिणी आचार्य ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, “व्यभिचार-बलात्कार के पश्चात उनकी हत्या की जा रही है । अपने भविष्य को बेहतर बनाने की आस व प्रयास में पटना आईं , हॉस्टल्स में रहने वाली बेटियों को जबरन देह-व्यापार में धकेला जा रहा है । एक हिंदी अखबार की ताजातरीन रिपोर्ट से भी इस संदर्भ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.”
रिंकू-ईशान का धमाका देखने को तैयार नागपुर, न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है और आज नागपुर में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होने वाला है। NZ ने टॉस जीतकर गेंद बाजी का फैसला लिया है। इंडिया टीम की प्लेइंग 11 में ईशान किसन और रिंकू सिंह को मौका मिला है।
ब्लैकआउट मॉकड्रिल: 23 जनवरी को बंद रहेगी पूरे प्रदेश की बिजली
यूपी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:00 बजे हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजते ही प्रदेश के सभी 75 जिलों की बिजली 2 मिनट के लिए बंद कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य दुश्मन देश के हवाई हमलों जैसी इमरजेंसी स्थितियों से निपटने की तैयारी को परखना है।
लिफ्ट के बहाने दरिंदगी की कोशिश, महिला ने आरोपी को सिखाया सबक
उज्जैन में एक महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए मिसाल पेश की है। लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म की कोशिश करने वाले एक शख्स को महिला ने बीच सड़क पर पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, जमीन के पैसों के लिए पिता की हत्या
धार जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहाँ एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। विवाद खेत गिरवी रखने से मिले पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था। बहस बढ़ने पर बेटे ने हिंसक होकर पिता की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है।
HPCL Q3 Result जारी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने FY26 की तीसरी तिमाही के आँकडें जारी कर दिए है। Q3 में HPCL ने 4,072 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो Q3 FY25 में हुए गए 3,023 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से 35% ज़्यादा है। कंपनी की प्रोडक्ट्स की बिक्री से होने वाली इनकम, जिसमें एक्साइज ड्यूटी भी शामिल है, बढ़कर 1,23,953.30 करोड़ रुपये हो गई है।