📱Download Our App
भभूत समझकर 12वीं की छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत

भभूत समझकर 12वीं की छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत

भोपाल के ईटखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी सेन (17) ने 26 जनवरी को पूजा के बाद  भभूत समझकर मंदिर में रखी चूहा मार दवा खा ली। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जंहा  इलाज के दौरान आज सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

News Source: दैनिक भास्कर
नगर पालिका सभागृह में भिड़े पार्षद प्रतिनिधि, जमकर हुई झूमा-झटकी

नगर पालिका सभागृह में भिड़े पार्षद प्रतिनिधि, जमकर हुई झूमा-झटकी

विदिशा में नगर पालिका के सभागार में आज साधारण सभा की बैठक के दौरान पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सूर्यवंशी और धर्मेंद्र सक्सेना के बीच विकास कार्यों और निर्माण के एजेंडे को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच जमकर झूमा-झटकी हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
पुलिस ने आम लोगो के लिए जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने आम लोगो के लिए जारी की एडवाइजरी

विदिशा में सोने की धोखाधड़ी करने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय है, जो सुनसान इलाकों में लोगों को अपना निशाना बना रहा है। यह गिरोह राहगीरों को नकली सोना असली बताकर कम कीमत में बेचने का लालच देता है और ठगी कर फरार हो जाता है। पुलिस ने नागरिकों को ऐसे प्रलोभनों से बचने और संदिग्धों की सूचना तुरंत देने की चेतावनी जारी की है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
विदिशा : 35-40 लोगों पर दर्ज हुआ केस, खुले में शराब पीने पर हुई कार्यवाही

विदिशा : 35-40 लोगों पर दर्ज हुआ केस, खुले में शराब पीने पर हुई कार्यवाही

विदिशा में अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर चले विशेष अभियान में करीब 35-40 लोगों के खिलाफ वैधानिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं । कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज और सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर : फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर : फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित डीआरपी लाइन में दुर्गा कनोजे नामक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने चाचा (प्रधान आरक्षक) के सरकारी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मौके से सुसाइड नोट न मिलने के कारण मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया चैट्स के जरिए कारणों का सुराग जुटा रही है।

News Source: अग्निबाण
लॉ कॉलेज में छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट – दोनों की हुई मौत

लॉ कॉलेज में छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट – दोनों की हुई मौत

पंजाब के तरनतारन स्थित लॉ कॉलेज में आज सोमवार को छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी सहपाठी संदीप कौर (20) की क्लासरूम में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद छात्र ने ख़ुद को भी शूट कर लिया । जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस जांच के मुताबिक मामला एकतरफा प्यार का है। लड़की की सगाई हो चुकी थी लेकिन लड़का उस पर दबाव डाल रहा था ।

News Source: दैनिक भास्कर
NCP प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

NCP प्रमुख शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बारामती में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे उपचार के लिए लाया गया । बेटी सुप्रिया सुले उनके साथ मौजूद हैं । हाल में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रियता के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है । उनके समर्थक उनके स्वास्थ को लेकर चिंतित है ।

News Source: आज तक
फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हुई हत्या

फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हुई हत्या

फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने और रेकी करने वाले आतंकी अब्दुल रहमान (20) की रविवार रात एक साथी कैदी ने हत्या कर दी। हमलावर अरुण चौधरी (कश्मीरी युवक) ने सेल के भीतर किसी नुकीली वस्तु से रहमान के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे मार्च 2025 में गुजरात ATS और हरियाणा STF ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था।

News Source: एनडीटीवी
दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा – तफ़री

दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा – तफ़री

दिल्ली में सोमवार सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल और कॉल मिलीं। इन धमकियों के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड ऐक्टिव हो गई है । स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सघन जांच की जा रही है । धमकी देने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है, जिसकी दिल्ली पुलिस साइबर सेल जांच कर रही है ।

News Source: आज तक
ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को हुई 7 साल की जेल

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को हुई 7 साल की जेल

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को भूख हड़ताल शुरू करने के बाद 7 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई है । उनके वकील मुस्तफा नीली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नरगिस को लोगों को एकजुट करने और साजिश रचने के आरोप में 6 साल और प्रचार के आरोप में डेढ़ साल की जेल और 2 साल के लिए यात्रा प्रतिबंध की सजा सुनाई गई है.”

News Source: एबीपी न्यूज़