📱Download Our App
200 करोड़ की बिल्डिंग में 16 महीने में दरार, UP में सरकार का भ्रष्टाचार

200 करोड़ की बिल्डिंग में 16 महीने में दरार, UP में सरकार का भ्रष्टाचार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग विवादों में है । महज 16 महीने पहले लोकार्पित हुई इस आठ मंजिला इमारत में एक फीट गहरी दरार आ गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने वीडियो जारी किया है, और सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है।

News Source: आज तक
सेंधवा में हाईवे पर अर्टिगा से 51 किलो गांजा जब्त, आरोपी फ़रार

सेंधवा में हाईवे पर अर्टिगा से 51 किलो गांजा जब्त, आरोपी फ़रार

बड़वानी जिले की सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद अर्टिगा कार से 51 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई इस घेराबंदी के दौरान आरोपी चालक पुलिस को देख कार छोड़कर फरार हो गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: इंस्टाग्राम
‘पालकी से जाने की क्या चुल्ल थी?’.. माघ मेले विवाद में कूदे नए संत

‘पालकी से जाने की क्या चुल्ल थी?’.. माघ मेले विवाद में कूदे नए संत

प्रयागराज माघ मेले में संतों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अखिल भारतीय संत समिति के स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कड़े शब्दों में जवाब दिया । जब अविमुक्तेश्वरानंद ने मेले में अपमान का दावा किया, तो जितेंद्रानंद ने कड़े शब्दों में पूछा कि जब सभी संत पैदल गंगा स्नान कर रहे थे, तो उन्हें पालकी पर जाने की क्या “चुल्ल” थी?

News Source: इंस्टाग्राम
खरगोन में युवक पर चाकू से हमला, इंदौर रेफर, 2 आरोपी हिरासत में

खरगोन में युवक पर चाकू से हमला, इंदौर रेफर, 2 आरोपी हिरासत में

खरगोन की कसरावद तहसील के सामेडा में अभद्रता रोकने पर 28 वर्षीय राजू पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। ढाबे पर हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवक के सीने पर चाकू से वार किया, जिससे अंदरूनी चोट और खून का थक्का जम गया। गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
एक्शन मोड में आए नए BJP अध्यक्ष

एक्शन मोड में आए नए BJP अध्यक्ष

BJP अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ऐक्शन मोड़ में आ गए है। नितिन जी ने चुनावी राज्यों को लेकर अलग से 8 घंटे बैठक की । इस बैठक में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी मौजूद रहे । सभी नेताओं से राज्य के हिसाब से चुनाव की तैयारियों की रिपोर्ट ली ।

News Source: एबीपी न्यूज़
टैरिफ की चेतावनी के बीच ट्रंप ने PM को लेकर दिया बड़ा बयान

टैरिफ की चेतावनी के बीच ट्रंप ने PM को लेकर दिया बड़ा बयान

दावोस में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया है । उन्होंने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका भारत के साथ एक ‘शानदार’ ट्रेड डील करेगा । उन्होंने कहा, ‘मुझे आपके प्रधानमंत्री के प्रति बहुत सम्मान है । वे एक शानदार व्यक्ति हैं और मेरे मित्र हैं, हम एक अच्छा समझौता करने जा रहे हैं।’

News Source: एबीपी न्यूज़
अगले 10-15 दिन में इतनी महँगी होगी चांदी

अगले 10-15 दिन में इतनी महँगी होगी चांदी

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता बताते हैं कि अगले 10-15 दिन में चांदी 4 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई आंकड़े को छू सकती है। उनका अनुमान है कि चांदी में अभी और तेजी आएगी । हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी, कि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभलकर करें। क्योंकि, अगले हफ्ते मुनाफावसूली भी हो सकती है।

News Source: जागरण
ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने ने आज नया इतिहास रच दिया है । वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की ऐतिहासिक गिरावट के कारण 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,260 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई है । इस भारी उछाल के मुख्य कारण वैश्विक तनाव (अमेरिका-ग्रीनलैंड विवाद), डॉलर के मुकाबले रुपये का 91.28 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरना और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है।

News Source: जागरण
जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स में मुताबिक़ मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की कुल संपत्ति लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई स्टैंड-अप कॉमेडी शोज़, यूट्यूब विज्ञापन, और ओटीटी प्लेटफॉर्म से होती है। बताया जाता है कि वो एक शो के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं ।  अभी हाल ही में ज़ाकिर खान ने करियर में लंबे ब्रेक की घोषणा की है।

News Source: जागरण
प्रयागराज विमान घटना का LIVE VIDEO आया सामने, देखें

प्रयागराज विमान घटना का LIVE VIDEO आया सामने, देखें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा । अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है । इसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान, तालाब में गिरा. इस दौरान विमान के पैराशूट खुल गए थे ।

News Source: इंस्टाग्राम