तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद समाचार लेकर आएगा। समाज में आपकी लोकप्रियता और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप खुद को अधिक ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कन्या राशिफल : 22 जनवरी 2026
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवस्थित होकर कार्य करने का है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यकुशलता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस पैरों में दर्द की समस्या से सावधान रहें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
सिंह राशिफल : 22 जनवरी 2026
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सरकारी अटके काम आज पूरे होने की संभावना है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि, अति-उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें। शाम को मित्रों के साथ समय बिताना तनाव कम करेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कर्क राशिफल : 22 जनवरी 2026
कर्क राशि के जातक आज भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मिथुन राशिफल : 22 जनवरी 2026
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अचानक आए खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही चिंता दूर होगी । धार्मिक स्थल की यात्रा सुखद रहेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृषभ राशिफल : 22 जनवरी 2026
वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की विशेष सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। विद्यार्थियों एकाग्रता बनाए । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 22 जनवरी 2026
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
BREAKING NEWS : पटना में लॉरेंस के बिहार हेड का एनकाउंटर
पटना के मसौढ़ी में गुरुवार तड़के पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़ हुई. बिहार में गैंग का प्रमुख माने जाने वाले कुख्यात अपराधी परमानंद ने घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया । 20 मामलों में फरार परमानंद फिलहाल अस्पताल में भर्ती है ।
MP News : 22 जनवरी 2026 की टॉप खबरें
- WEF 2026 में शिरकत करने दावोस पहुंचे CM मोहन यादव
- सीएम के WEF 2026 से लौटते ही मंत्री विजय शाह पर करेंगे फ़ैसला
- इंदौर के दूषित जलकांड के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ली छूट्टी
- धार में आदिवासी परिवार ने भाजपा विधायक पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड पर बड़ा यूटर्न
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यूटर्न लिया है । ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर पहले टैरिफ लगाने का ऐलान किया था । अब डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ वाली धमकी वापस ले ली है । उनका कहना है कि ग्रीनलैंड पर डील का फ्रेमवर्क तैयार हो गया है । और वे ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कंट्रोल को लेकर यूरोप में अमेरिकी सहयोगियों पर लगाए जाने वाले टैरिफ को रद्द कर रहे हैं ।