खरगोन जिले के बामनाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 212 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। दूर-दराज के गांवों से पैदल स्कूल आने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी राहत है। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये साइकिलें उनकी पढ़ाई की राह आसान बनाएंगी।
विरियाखेड़ी में मासूम की मौत : 5वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी
रतलाम के विरियाखेड़ी में बुधवार एक 12 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां अपने काम से वापस लौटी, तो बेटे को बेसुध देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ समय पहले भी इस परिवार ने अपने छोटे बेटे को बीमारी में खो दिया था।
ICC के 24 घंटे के अल्टीमेट पर BCB ने दिया जवाब
ICC द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह सरकार पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते, लेकिन भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर उनका रुख अब भी नहीं बदला है.ध्यान रहे वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है.
पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा
भारत-न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) रनों की पारी के दम पर 238 रन बनाए थे। इसके जवाब में NZ 190/7 रन ही बना सकी।
कराची मॉल आग कांड : एक ही दुकान से मिलीं 30 लाशें, मौत का आंकड़ा 61 पार
कराची में गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि ‘दुबई क्रॉकरी’ नामक एक ही दुकान से 30 शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि जान बचाने के लिए लोगों ने शटर अंदर से गिरा लिया था, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
मीन राशिफल : 22 जनवरी 2026
मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन की पुरानी गलतफहमियां आज दूर होंगी। पुराने मित्रों के साथ मिलना पुरानी यादों को ताजा करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कुंभ राशिफल : 22 जनवरी 2026
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां लेकर आएगा। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मकर राशिफल : 22 जनवरी 2026
मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। आलस्य त्यागकर सक्रिय रहें, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि से उन्हें हल कर लेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, नियमित जांच कराएं। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
धनु राशिफल : 22 जनवरी 2026
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। आपकी मेहनत और भाग्य का मेल अटके हुए कार्यों को पूरा करेगा। व्यापार में धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थियों को विदेश जाकर पढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फिर भी रात में पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृश्चिक राशिफल : 22 जनवरी 2026
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की गपशप से दूर रहें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन