📱Download Our App
Eternal : दीपिंदर गोयल के इस्तीफे के बावजूद शेयरों में 7% की बंपर तेजी

Eternal : दीपिंदर गोयल के इस्तीफे के बावजूद शेयरों में 7% की बंपर तेजी

आमतौर पर CEO के इस्तीफे के बाद शेयर गिर जाते हैं, लेकिन गुरुवार को ‘Eternal’ के शेयरों में 7.33% की बंपर तेजी देखने को मिली। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दीपिंदर गोयल के इस्तीफे के बावजूद निवेशकों ने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों पर भरोसा जताया। BSE पर Eternal का शेयर 304.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

News Source: इंडिया टीवी
जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया वारंट

जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया वारंट

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोपाल की एक अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला एक पुराने प्रदर्शन और शासकीय कार्य में बाधा डालने से जुड़ा बताया जा रहा है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश न होने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है।

News Source: पत्रिका
IND vs NZ: रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी, धोनी का रिकॉर्ड टूटा

IND vs NZ: रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी, धोनी का रिकॉर्ड टूटा

पहले टी20 मुकाबले में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। 2 छक्के लगाने के बाद रिंकू टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाडी बन गए है।

  • हार्दिक पांड्या – 15 छक्के
  • रिंकू सिंह – 12 छक्के
  • एमएस धोनी – 12 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव – 11 छक्के
  • दिनेश कार्तिक – 9 छक्के
News Source: इंडिया टीवी
बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले कई यात्री

बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जले कई यात्री

आंध्रा-प्रदेश के नंद्याल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 3 यात्री जिंदा जल गए। एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 14 लोग घायल हो चुके थे।

News Source: पत्रिका
महाकाल के आंगन में बसंत की बहार, भस्म आरती में होगा विशेष पूजन

महाकाल के आंगन में बसंत की बहार, भस्म आरती में होगा विशेष पूजन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में बसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सबसे पहले महाकाल के आंगन में बसंत उत्सव की शुरुआत होगी, जहां भस्म आरती के दौरान भगवान का केसरयुक्त पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस खास अवसर पर बाबा महाकाल को पीले वस्त्र अर्पित किए जाएंगे और विशेष फूलों से श्रृंगार होगा।

News Source: नईदुनिया
10 दिन के अवकाश पर कैलाश विजयवर्गीय, जानें क्या है बड़ी वजह?

10 दिन के अवकाश पर कैलाश विजयवर्गीय, जानें क्या है बड़ी वजह?

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बार धार भोजशाला की कमान नहीं संभाल पाएंगे और न ही गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे। दरअसल, वे परिवार के करीबी सदस्य के निधन के कारण 10 दिनों के अवकाश पर रहेंगे। उनकी जगह इस बार धार और सतना में कलेक्टर झंडा फहराएंगे।

News Source: अमर उजाला
सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने मारा छापा

सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने मारा छापा

सीहोर में स्थित सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने औचक छापेमारी की है। यह कार्रवाई फर्जी डिग्री और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। जांच टीम ने विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड्स को कब्जे में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। फिलहाल विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहे हैं।

News Source: लल्लूराम
Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर भारी गिरावट देखी गई है। लॉन्च के महज 4 महीने बाद ही इस प्रीमियम फोन पर करीब 30,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत काफी कम हो गई है। यह फोन अब तक के सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध है।

News Source: आज तक
धार भोजशाला : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

धार भोजशाला : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

एमपी में धार की भोजशाला में हिन्दू पक्ष ने बसंत पंचमी पर पुरे दिन अखंड सरस्वती पूजा के लिए याचिका दायर की गई थी।, जिसकी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बसंत पंचमी शुक्रवार होने की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही, धार में 8 हजार का बल तैनात किया गया है। 50 ‎प्रतिशत फोर्स बुधवार रात तक पहुंच चुका है।

News Source: ईटीवी भारत
ट्रंप के एक बयान से ‘रॉकेट’ बना शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी उछाल

ट्रंप के एक बयान से ‘रॉकेट’ बना शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ जल्द ट्रेड डील होने के सकारात्मक संकेत देने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। पिछले कई दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। गुरुवार को BSE Sensex 800 अंक की तगड़ी उछाल के साथ ओपन हुआ, तो NSE Nifty ने भी तगड़ी छलांग लगा दी

News Source: आज तक