कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (DGP) और अभिनेत्री रान्या राव के पिता से जुड़े कथित ‘अश्लील वीडियो’ मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, आरोपी अधिकारी ने इन वीडियो को आठ साल पुराना बताते हुए साजिश का हिस्सा करार दिया है और दावा किया है कि ये उस समय के हैं जब वे सेवा में नहीं थे।
PAK का टी20 वर्ल्ड कप सस्पेंस, अब तक नहीं किया टीम का ऐलान
टी20 विश्व कप 2026 के लिए सभी देशों ने अपनी टीमों का एलान कर दिया हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक सार्वजनिक तौर पर अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। खबर है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में बॉयकॉट कर सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
अचानक बदला मार्किट का रुख : सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,300 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार में आज ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी गई। सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 450 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 25,300 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे बंद हुआ। बाजार में इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण रहे: वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, तकनीकी स्तरों पर बिकवाली का दबाव और निवेशकों द्वारा हालिया बढ़त के बाद बरती गई सावधानी।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव: फिर साथ आए AAP-कांग्रेस
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। समझौते के तहत मेयर पद ‘आप’ के पास रहेगा, जबकि डिप्टी मेयर पदों पर कांग्रेस लड़ेगी। दोनों गुटों के पास 18-18 वोट होने से मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है, जहां जीत के लिए अब एक-एक वोट की जंग होगी।
वन विभाग की हिरासत में बुजुर्ग ने तोड़ा दम
कटनी जिले में वन विभाग द्वारा हिरासत में लिए गए एक बुजुर्ग फूलचंद की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने वन्य प्राणी का शिकार किया था। मामले में वन विभाग की टीम तीन लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई, जहां उस बुजुर्ग की हालत खराब हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
MP : इंदौर बीजेपी विधायक के घर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती का शव मिला
मध्य प्रदेश के इंदौर – 3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती नेहा का शव फंदे से लटका मिला है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया । जानकारी के मुताबिक युवती विधायक के पोते की देखभाल का काम करती थी। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट या लिखित संदेश नहीं मिला है।
शिवराज सिंह चौहान बने दादा: घर आईं ‘लाड़ली लक्ष्मी’, पोती का नाम रखा ‘इला’
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत बंसल के घर बेटी का जन्म हुआ है। शिवराज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपनी पोती का स्वागत किया और बताया कि उसका नाम ‘इला’ रखा गया है।
UGC NET परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक
यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आने वाली है, NTA जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दे कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40% अंक और ST/SC/OBC वालो को 35% अंक लाना होगा।
इंदौर ब्रेकिंग : विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली युवती का शव मिला
इंदौर से MLA गोलू शुक्ला के घर में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 19 वर्षीय युवती नेहा का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस सूत्रों के युवती विधायक के पोते की देखभाल करती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गणतंत्र दिवस 2026: पहली बार परेड में दिखेगी भारतीय सिनेमा की झांकी
गणतंत्र दिवस के 77 साल के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर भारतीय सिनेमा की समर्पित झांकी नजर आएगी। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस भव्य झांकी का नेतृत्व करेंगे, जो भारतीय फिल्मों की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करेगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की यह पहल सिनेमा को राष्ट्रीय गौरव के रूप में नई पहचान देगी।