उत्तर प्रदेश के बलिया में चार दिनों से लापता 22 वर्षीय युवक सुरेंद्र चौहान का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो जान बच सकती थी।
नशे में धुत आरक्षक ने पत्नी पर किया चाकू से हमला
नीमच के ग्राम केलुखेड़ा में बुधवार रात रतलाम में पदस्थ आरक्षक हरिसिंह बावरी ने अपनी पत्नी जीवनबाला पर चाकू से हमला कर दिया। शराब के नशे में ससुराल पहुंचे आरोपी ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और सास का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता पिछले 6 महीने से अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।
‘बॉर्डर 2’ को तगड़ा झटका: इन देशों में रिलीज पर लगा बैन
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी कंटेंट होने की वजह से सऊदी अरब और दुबई जैसे देशों ने इसे रिलीज करने से मना कर दिया है। इससे फिल्म की विदेशी कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है, हालांकि भारत में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
ग्वालियर में शर्मनाक : कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म
ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही एक युवती फरियादी के साथ बलात्कार की झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, युवती जब क्लास खत्म कर घर वापस जा रही थी, तभी एक युवक हर्ष ठाकुर और उसके एक साथी ने बाइक से उसकी स्कूटी में टक्कर मरी और जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
क्या कच्चा अंडा खाना वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट की राय
अक्सर लोग ताकत के लिए कच्चा अंडा खाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कच्चे अंडे में ‘साल्मोनेला’ बैक्टीरिया का खतरा रहता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। रिसर्च के अनुसार, शरीर पके हुए अंडे से प्रोटीन को बेहतर तरीके से सोखता है, जबकि कच्चा अंडा बायोटिन के अवशोषण को रोकता है।
शादी में उड़ते नोट देखकर खुद को रोक नहीं पाया दूल्हा
सोशल मीडिया पर शादी का एक बेहद फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी ही शादी में नोटों की बारिश देख दूल्हा खुशी से झूम उठा। बारातियों द्वारा उड़ाए जा रहे पैसों को दूल्हा बीच हवा में ही लपककर इकट्ठा करने लगा। उसकी इस मासूम और मजेदार हरकत ने वहां मौजूद मेहमानों और नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
धार भोजशाला पर SC का बड़ा फैसला, नमाज भी होगी और पूजा भी
धार की भोजशाला में बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के संयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि परिसर में पूजा और नमाज दोनों की अनुमति रहेगी। नमाज के लिए दोपहर 1 से 3 बजे का समय रहेगा, जबकि हिंदुओं के लिए पूजा पर समय की कोई पाबंदी नहीं होगी।
छत्तीसगढ़: रियल इस्पात प्लांट में भट्टी फटने से 7 मजदूरों की मौत
बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित ‘रियल इस्पात स्टील प्लांट’ में गुरुवार को भीषण विस्फोट हुआ। डीएससी कोयला भट्ठे में धमाका उस समय हुआ जब मजदूर सफाई कर रहे थे। हादसे में गर्म कोयले और राख की चपेट में आने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल की टीमों ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे पुरुष?
प्राचीन काल में पुरुषों के लंबे बाल केवल फैशन नहीं, बल्कि शक्ति, स्वतंत्रता और वीरता के प्रतीक थे। योद्धा और स्वतंत्र नागरिक इन्हें अपनी प्रतिष्ठा मानते थे, जबकि गुलामों के बाल काट दिए जाते थे। भारतीय और यूरोपीय सभ्यताओं में बालों को व्यक्तित्व और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता था।
प्राचीन काल में पुरुष क्यों रखते थे लंबे बाल? जानें पीछे का राज
पुराने समय में पुरुषों के लंबे बाल रखने के पीछे गहरा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक आधार था। बाल सौर ऊर्जा के संवाहक माने जाते थे, जो मस्तिष्क तक विटामिन-D और पोषण पहुँचाने में मदद करते थे। इसे शरीर का एक ‘प्राकृतिक एंटीना’ माना जाता था, जो एकाग्रता और मानसिक शक्ति बढ़ाता था। ऋषियों और योद्धाओं के लिए लंबे बाल पौरुष, शक्ति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ाव का प्रतीक थे।