लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, “इस बारे में मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि ऐसी कोई इच्छा है, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया होती है। जब तक कुछ दर्ज नहीं किया जाता, तब तक कोई खबर नहीं है। फिलहाल कुछ लोग आपस में इस पर चर्चा कर रहे हैं।”
TIP देने पर स्टाफ करेगा डांस, कैफे का वीडियो वायरल
बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कैफ़े स्टाफ़ को ग्राहक से टिप मिलने के बाद डांस करते देखा जा सकता है। कैफ़े ने बिल काउंटर पर बोर्ड लगाया है की ‘टिप देने पर स्टाफ आपके लिए डांस करेगा’ । कैफ़े का यह आइडिया लोगो को खूब पसंद आ रहा है l जिसके वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है ।
रेल के इस वीडियो से फिर छिड़ी सिविक सेंस की बहस, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर ट्रेन के 3AC कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार बर्थ पर बैठकर सैंडविच तैयार करता दिख रहा है। वीडियो में महिलाएं ब्रेड पर चटनी लगा रही हैं और सब्जियां काट रही हैं। रेल के इस वीडियों ने एक बार फिर सिविक सेंस पर बहस छेड़ दी है । और सोशल मीडिया पर लोग अलग – अलग प्रतिक्रिया दे रहे है ।
टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मैच अब तय कार्यक्रम के अनुसार होगा । पाकिस्तान सरकार ने बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है । ICC, PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद यह सहमति बनी । ICC ने साफ किया कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, जिसके बाद पाकिस्तान खेलने को राजी हुआ ।
विदिशा : बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी से होगी निगरानी
विदिशा में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले के अति संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षा के लिए ‘एक से चार’ (1-4) के अनुपात में पुलिस बल तैनात रहेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
MP News : भोपाल में 16 फरवरी से 6 मार्च तक धारा 163 लागू
भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 फरवरी से 6 मार्च तक धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान विधानसभा भवन के आसपास के क्षेत्रों में भीड़, रैली, जुलूस और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा । पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है ।
लक्ष्मी नारायण मंदिर की मूर्तियां खंडित, आक्रोश में हिंदू संगठन
विदिशा के सिरोंज में स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से तनाव फैल गया है। अज्ञात युवकों द्वारा मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुँचाने की खबर मिलते ही हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।
विदिशा में मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से 5 लाख की ठगी
विदिशा में कोतवाली थाना क्षेत्र के खरी फाटक रोड स्थित काली मस्जिद वाली गली में दो शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला विमला जैन को धार्मिक आस्था और परिवार पर संकट का डर दिखाकर उनके करीब 5 लाख के सोने के गहने ठगकर फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट-रोहित का हुआ डिमोशन
बीसीसीआई ने 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। नई लिस्ट में 3 खिलाड़ी ‘ए’ ग्रेड में हैं, 11 खिलाड़ियों को ‘बी’ ग्रेड में रखा गया है, जबकि 16 खिलाड़ियों को ‘सी’ ग्रेड में शामिल किया गया है। BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब B कैटेगरी में रखा हैं । पहले ये खिलाड़ी A+ कैटेगरी में थे ।
लोन की कुर्की के लिए पहुंची टीम के सामने व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
इंदौर के पॉश इलाके विजयनगर के स्कीम नंबर 54 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम जब कोर्ट के आदेश पर एक मकान की कुर्की करने पहुंची, तो टीम से परेशान इंदौर पब्लिक कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जाँच में जुटी है ।