📱Download Our App
555 दिनों की FD पर तगड़ा रिटर्न, 1 लाख के बन जाएंगे ₹1.39 लाख

555 दिनों की FD पर तगड़ा रिटर्न, 1 लाख के बन जाएंगे ₹1.39 लाख

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। अगर आम नागरिक 1 लाख रूपए जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,36,354 रुपये मिलेंगे। वही वरिष्ठ नागरिको को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,39,750 रुपये मिलेंगे, जिसमें से सिर्फ ब्याज से 39,750 रुपये की कमाई होगी।

News Source: इंडिया टीवी
गाजा में 3 पत्रकारों की मौत, इजरायल पर उठे सवाल

गाजा में 3 पत्रकारों की मौत, इजरायल पर उठे सवाल

गाजा के अल-जहरा इलाके में इजरायली हवाई हमले में तीन पत्रकारों की मौत हो गई, जिनमें सीबीएस न्यूज के सहयोगी अब्दुल रऊफ शात भी शामिल थे। यह हमला तब हुआ जब पत्रकार एक विस्थापन शिविर की कवरेज कर रहे थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिशों के बीच इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है।

News Source: Patrika News
अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा : 34 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा : 34 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा
पारियां 33 27
कुल रन` 1199 527
स्ट्राइक रेट 190.92 127.29
औसत (Avg) 37.46 29.27
छक्के  81 20

अभिषेक शर्मा अपने शुरुआती 34 मैचों में रोहित शर्मा के शुरुआती करियर से कहीं अधिक आक्रामक और सफल नजर आते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ₹130 करोड़ की भारी-भरकम ओटीटी डील के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपनी शानदार कमाई के बाद अब घर-घर पहुंचेगी, जबकि इसका सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा।

News Source: इंडिया टीवी
हिमाचल प्रदेश : पोल से टकराई अनियंत्रित कार, मासूम समेत 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश : पोल से टकराई अनियंत्रित कार, मासूम समेत 3 की मौत

कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। हादसे में दिल्ली निवासी 3 पर्यटकों (सोनिया, साक्षी और 5 वर्षीय देवीशा) की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News Source: अमर उजाला
पुतिन ने ट्रंप को बताई ग्रीनलैंड की कीमत

पुतिन ने ट्रंप को बताई ग्रीनलैंड की कीमत

रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने की योजना पर कटाक्ष किया है। पुतिन ने मजाकिया अंदाज में ग्रीनलैंड की कीमत मात्र 23 अरब रुपये बताई जिसे सुनकर ट्रंप भी हैरान रह गए। डेनमार्क ने इस द्वीप को बेचने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन ट्रंप की इस ‘रियल एस्टेट’ रुचि ने रूस और अमेरिका के बीच नए विवाद को जन्म दे दिया है।

News Source: आज तक
शुभमन गिल का फ्लॉप शो, रणजी ट्रॉफी में ‘डक’ पर आउट

शुभमन गिल का फ्लॉप शो, रणजी ट्रॉफी में ‘डक’ पर आउट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी खामोश रहा। सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए गिल महज कुछ गेंदे खेलकर शून्य पर आउट हो गए। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय मैचों में संघर्ष कर रहे गिल के लिए यह ‘डक’ आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज से पहले चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
मोटोरोला का धमाका : कल होगा Motorola Signature स्मार्टफोन लांच

मोटोरोला का धमाका : कल होगा Motorola Signature स्मार्टफोन लांच

मोटोरोला कंपनी कल यानी 23 जनवरी को भारत में अपना फ्लैगशिप Motorola Signature लॉन्च करेगा। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले (165Hz) और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। लीक्स के अनुसार, इसकी कीमत ₹59,999 से शुरू होगी। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 5,200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ 7 साल के OS अपडेट्स का भी वादा किया है।

News Source: न्यूज़ 24
भिंड में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आईं दर्जनभर गायें

भिंड में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आईं दर्जनभर गायें

जिले के गोहद रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रेन ने पटरी पर बैठी 10 से 12 गायों को कुचल दिया। हादसे में कुछ गायों की मौत हो गई, जबकि अन्य गायें गंभीर रूप से घायल ही गई। सूचना मिलते ही स्थानीय गोसेवक मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद घायल गायों का इलाज कराया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हसीना का ‘मेगा गेम प्लान’, सत्ता में वापसी के लिए आखिरी दांव

हसीना का ‘मेगा गेम प्लान’, सत्ता में वापसी के लिए आखिरी दांव

बांग्लादेश की राजनीति में शेख हसीना एक बार फिर सक्रिय होने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की जमीन मजबूत करने के लिए ‘अंतिम समय’ में कोई बड़ा राजनीतिक खेल खेल सकती हैं। अंतरिम सरकार की चुनौतियों के बीच, हसीना का यह कदम बांग्लादेश के सियासी भविष्य और भारत के साथ रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष