भारती सिंह ने ‘काजू’ के जन्म के महज तीन हफ्ते बाद ही काम पर वापसी कर सबको हैरान कर दिया है। भारती ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर व्हीलचेयर पर पहुंचीं, उनके हाथ में ड्रिप भी लगी हुई थी। इस हालत में भी उन्हें सेट पर देखकर साथ के सभी कलाकार भावुक हो गए। भारती सिंह की उनके बेटे के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
पाकिस्तान की चमकी किस्मत: महीने भर में मिला तेल-गैस का तीसरा बड़ा भंडार
आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। एक महीने के भीतर देश में तेल और गैस का तीसरा बड़ा भंडार मिला है, जिसे ‘ब्लैक गोल्ड’ जैकपॉट माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस खोज से ऊर्जा संकट दूर होने के साथ विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
ChatGPT पर भड़के एलन मस्क, बताया ‘खतरनाक’
मशहूर उद्यमी एलन मस्क ने ChatGPT को “खतरनाक और शैतानी” बताया है। मस्क ने एक हालिया सुसाइड और मर्डर केस का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि AI चैटबॉट्स लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI की सुरक्षा पर लगाम नहीं कसी गई, तो यह मानवता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 397 अंक उछला
तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर मार्केट में शानदार रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स 397.74 अंक (0.49%) की बढ़त के साथ 82,307.37 पर और निफ्टी 132.40 अंक (0.53%) चढ़कर 25,289.90 के स्तर पर बंद हुआ। आज कुल 2,803 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,235 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुईं पीवी सिंधु, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बैडमिंटन की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 500 सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मलेशिया मास्टर्स में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत पर खेल जगत से उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 3 की मौत
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाने में जुटी हुई है।
कामवाली के सुसाइड पर क्या बोले BJP विधायक गोलू शुक्ला?
इंदौर – 3 के विधायक गोलू शुक्ला के पोते को संभालने का काम करने वाली युवती नेहा (19) पुत्री रवि यादव, निवासी भगत सिंह नगर खारच्चा ने बुधवार को घर पर सुसाइड कर लिया । सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । वंही जब विधायक गोलू शुक्ला से इस मामले को लेकर बात की गई तो उनका कहना है वह इस परिवार को नहीं जानते।
दिल्ली की राजनीति में हलचल : कोर्ट से मिली केजरीवाल को राहत
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल और अमानतुल्ला खान को बड़ी राहत दी है। विशेष न्यायाधीश ने ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है और पूर्व में जारी समन पर रोक लगा दी है। इस कानूनी राहत से चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।
ब्रेकिंग : देवघर में ट्रेन और ट्रक में जोरदार टक्कर
झारखंड के देवघर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ रेलवे फाटक खुला होने के कारण ट्रेन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। लोको पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एक भीषण रेल दुर्घटना टल गई। हालांकि, इस चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जमीन विवाद में युवाओ पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी फैली
इन्दौर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाया और उसे गर्म कलछी से शरीर के कई हिस्सों पर दागा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।