वॉट्सऐप पर इन दिनों छात्रों और अभिभावकों को APAAR ID के नाम पर ठगा जा रहा है। जालसाज फर्जी मैसेज भेजकर आधार और eKYC डिटेल्स मांग रहे हैं, जिससे बैंक खाता खाली होने का खतरा है। सरकार ने आगाह किया है कि ऐसी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही निजी जानकारी साझा करें।
बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप से कटाया अपना नाम
बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का आधिकारिक एलान कर दिया है। राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के बहिष्कार का फैसला लिया है। ICC के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द बन गया है क्योंकि इससे ग्रुप स्टेज का पूरा समीकरण बदल जाएगा। अब देखना होगा कि बीसीसीआई और आईसीसी इस संकट से कैसे निपटते हैं।
बेटी को डिस्चार्ज कराने के लिए महिला ने गार्ड को जड़ा थप्पड़
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। मैटरनिटी वार्ड में भर्ती अपनी बेटी को जल्द डिस्चार्ज कराने की जिद पर अड़ी महिला ने रोकने पर सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
ट्रंप ने किया ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का ऐलान, दुनिया में मची खलबली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बनाकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में हलचल मचा दी है। उनका कहना है कि UN विफल रहा है, इसलिए यह नया बोर्ड वैश्विक विवादों को सुलझाएगा। इस बोर्ड में स्थायी सीट के लिए 1 अरब डॉलर का फंड देने का प्रावधान है। ट्रंप इसके आजीवन अध्यक्ष होंगे। भारत, पाकिस्तान और कई अरब देशों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण मिला है।
जैकेट की सफाई अब चुटकियों में, अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स
सर्दियों में गंदी हुई जैकेट्स को घर पर साफ करना बहुत आसान है। हाथ से धोने के लिए गुनगुने पानी में लिक्विड डिटर्जेंट डालकर जैकेट को आधे घंटे भिगोएं, फिर सॉफ्ट ब्रश से कॉलर साफ कर उल्टा सुखा दें। वॉशिंग मशीन में धोते समय चेन बंद रखें और ‘वूल मोड’ का ऑन करें। इन तरीकों से जैकेट बिना खराब हुए नए जैसी चमक जाएगी।
60 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ प्यार
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आमिर अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट के साथ नए आलीशान घर में शिफ्ट हो गए हैं। दो तलाक के बाद आमिर अब बिना शादी किए गौरी के साथ लिव-इन में रहकर जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं।
IND Vs NZ : दूसरे टी20I से पहले आई ये टेंशन वाली खबर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की 40-50% संभावना है। ऐसे में मैच ओवर कम किए जा सकते हैं या खेल रद्द भी हो सकता है। फैंस अब दुआ कर रहे हैं कि इंद्रदेव मेहरबान रहें।
सूर्या विवाद में नया मोड़: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने दी 500 करोड़ की मानहानि केस की धमकी
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी और सूर्यकुमार यादव के बीच विवाद गहरा गया है। फैजान अंसारी द्वारा खुशी पर 100 करोड़ का केस करने के बाद, अब एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए सूर्या के खिलाफ 500 करोड़ की मानहानि का दावा करने की बात कही है। खुशी का कहना है कि उनकी बातचीत केवल ‘फ्रेंडली’ थी और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
देवघर में बड़ा रेल हादसा टला: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराया ट्रक
झारखंड के देवघर में एक भीषण रेल दुर्घटना होते-होते बची। जसीडीह-दुमका रेलखंड पर एक ट्रक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई के लिए मैदान पर फिर गरजा सरफराज का बल्ला, जड़ा शतक
मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज ने इस पारी से अपनी दावेदारी फिर मजबूत कर ली है। सरफराज ने 123 गेंदों में 103 रन पर नाबाद खेल रहे है जिसमे 4 छक्के और 9 चौके लगाए है। फिहलाल टीम का स्कोर 265 पर 3 विकेट है।