भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने आधिकारिक तौर पर बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने सुरक्षा कारणों से वेन्यू बदलने की मांग की थी, जिसे ICC और 14 अन्य देशों ने खारिज कर दिया। इस जिद के चलते बांग्लादेश अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और उनकी जगह आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में एंट्री मिल गई है।
क्या एहसान भूल गया बांग्लादेश? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी को लेकर बांग्लादेश और बीसीसीआई के बीच तनाव चरम पर है। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत आने से इनकार करने वाले बांग्लादेश को लेकर अब चर्चा तेज है कि क्या वह टीम इंडिया की पुरानी मदद भूल गया है। आईसीसी के सख्त रुख के बावजूद बांग्लादेशी बोर्ड अपनी जिद पर अड़ा है।
इंजीनियर युवराज केस में नया मोड़, दो और बिल्डर गिरफ्तार
नोएडा में इंजीनियर युवराज की डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लोटस ग्रीन के दो बिल्डर रवि बंसल व सचिन कर्णवाल को गिरफ्तार किया गया है। है। पुलिस का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यह हादसा हुआ।
बेटी का घर बचाने आई सास की हत्या, दामाद ने उतारा मौत के घाट
ललितपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ बेटी-दामाद के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने पहुँची सास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के दौरान गुस्साए दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी ही सास को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस की गोलियों के आगे झुका गैंगस्टर जसप्रीत
अमृतसर में पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान होशियारपुर के कुख्यात गैंगस्टर जसप्रीत भट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टर और पुलिस के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। भट्टी पर हत्या के प्रयास और लूट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह और हथियारों के नेटवर्क का खुलासा हो सके।
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सिल्वर कॉलोनी निवासी राजेंद्र शर्मा (45) अपनी मां को बुआ के घर छोड़कर ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान नेमावर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राजेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन ट्रक का पहिया उनके शरीर के ऊपरी हिस्से से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली विभाग ने 25 करोड़ की बकाया राशि वसूलने के लिए चलाया विशेष अभियान
बुरहानपुर जिले में बिजली विभाग ने 25 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिल जमा नहीं करने के कारण विभाग की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ रहा है। अब विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया, तो न केवल कनेक्शन काटे जाएंगे, बल्कि संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
71 की उम्र में रेखा का चला जादू
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने एक बार फिर अपने देसी लुक से सबको दीवाना बना दिया है। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई बनारसी टिशू ऑर्गेंजा और प्लेन ऑर्गेंजा साड़ियों में रेखा का रॉयल अवतार सामने आया है। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा और काला चश्मा लगाए रेखा इस उम्र में भी नई अभिनेत्रियों को मात दे रही हैं।
खाना खाते ही क्यों आने लग जाती है नींद?
अक्सर आपने महसूस किया होगा कि खाने के बाद नींद आती है और आंखें भारी होने लगती है। दरअसल, खाना पचाने के लिए शरीर का खून पेट की और जाने लगता है जिससे ब्लड शुगर कम होने पर दिमाग सुस्त महसूस करता है। हालांकि, एक्सपर्ट के अनुसार, यदि यह नींद सामान्य से अधिक होती है।
कोर्ट का बड़ा फैसला : 8 साल की बच्ची को सुनाई 20 साल की जेल
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ऐतिहासिक और विरलतम मामले में कोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। बच्ची पर एक अन्य मासूम की गला दबाकर हत्या करने का आरोप सिद्ध हुआ है। आमतौर पर नाबालिगों को सुधार गृह भेजा जाता है, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने यह कड़ा फैसला सुनाया है।