मध्यप्रदेश के नीमच में एक आरक्षक ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में ससुराल पहुंचे कॉन्स्टेबल ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया और बीच-बचाव करने आई सास का गला दबाया। घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती है, जिसने पति पर वर्दी का धौंस दिखाकर लंबे समय से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
नर्मदापुरम न्यूज़ : सेठानी घाट पर डूबे बुजुर्ग, रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाया
नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर स्नान के दौरान एक बुजुर्ग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। घाट पर तैनात SDERF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
केजरीवाल को बड़ी राहत: ED समन अवमानना मामले में कोर्ट ने किया बरी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें ईडी के समन की अनदेखी करने के आरोपों से बरी कर दिया है। आबकारी नीति मामले में बार-बार समन भेजने के बावजूद पेश न होने पर ईडी ने यह केस दर्ज कराया था, लेकिन अदालत ने आज उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दिया।
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल लेना सुरक्षित है?
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल के सेवन को लेकर अक्सर चिंताएं जताई जाती हैं कि इसका बच्चे के दिमागी विकास पर असर पड़ सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा लेना जोखिम भरा हो सकता है। वैज्ञानिक तथ्यों के बीच के अंतर को समझाते हुए गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ बांग्लादेश: अब स्कॉटलैंड की होगी एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहा विवाद अब बड़े फैसले में बदल गया है। भारत में खेलने से बांग्लादेश के इनकार के बाद आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में शामिल किया जा रहा है। सुरक्षा का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ने का यह फैसला बांग्लादेशी क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
जेठालाल ‘तारक मेहता’ के लिए लेते हैं मोटी फीस
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी शो के सबसे महंगे कलाकार हैं। वे एक एपिसोड के करीब 1.5 से 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी यह फीस मुनमुन दत्ता और शो छोड़ चुकीं दिशा वकानी से भी कहीं ज्यादा है, जो उनकी लोकप्रियता और शो में उनके कद को दर्शाती है।
‘तारक मेहता’ में एक एपिसोड की कितनी फ़ीस लेते है जेठालाल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में 17 सालों से जेठालाल बनकर दर्शकों को हंसाने वाले दिलीप जोशी शो के सबसे महंगे कलाकार हैं। वह एक एपिसोड के लिए ₹2 लाख फीस लेते हैं। मंदार चंदवादकर (भिड़े) ₹80 हजार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जुलाई 2026 में इस तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के 18 साल पूरे होने वाले है।
पीलिया के लक्षण : शरीर के इन हिस्सों में दिखता है असर
पीलिया होने पर खून में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आंखों का सफेद हिस्सा, नाखून और त्वचा पीले पड़ने लगते हैं। इसके मुख्य कारणों में दूषित पानी, हेपेटाइटिस और लिवर की कमजोरी शामिल है। यदि आपको गहरा पीला पेशाब और थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सही खान-पान, साफ पानी और समय पर इलाज से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।
बांग्लादेश का बड़ा फैसला: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम लिया वापस
सुरक्षा कारणों और राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए बांग्लादेश सरकार ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने का चौंकाने वाला फैसला किया है। बांग्लादेशी टीम अब इस मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं लेगी। सरकार के इस कड़े रुख ने आईसीसी और बीसीसीआई की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे टूर्नामेंट के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो दोस्तों को मौत
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार रात एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय आजाद भारती और दीपेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।