📱Download Our App
माघ मेले का चौथा शाही स्नान, जानें संगम में डुबकी का शुभ मुहूर्त

माघ मेले का चौथा शाही स्नान, जानें संगम में डुबकी का शुभ मुहूर्त

साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। यह माघ मेले का चौथा प्रमुख स्नान पर्व है। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 02:28 बजे से शुरू होकर 24 जनवरी को रात 01:46 बजे तक रहेगी। सरस्वती पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:13 से दोपहर 12:33 बजे तक है। भक्त इस दिन संगम में स्नान कर मां सरस्वती की आराधना करेंगे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BIG NEWS : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ED के दो मामलों में किया बरी

BIG NEWS : आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ED के दो मामलों में किया बरी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े 2 मामलों में बरी कर दिया है। ये मामले दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी के समन को कथित तौर पर स्वीकार नहीं पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दर्ज किए गए थे।

News Source: मनीकंट्रोल
CG स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 6 मजूदरों की मौत, कई जले

CG स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 6 मजूदरों की मौत, कई जले

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार को रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड के स्टील प्लांट में कोयला भट्ठे में विस्फोट होने से छह श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए । विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है और आशंका जताई जा रही है कि अभी भी और लोग फंसे हो सकते हैं ।

News Source: मनीकंट्रोल
सूर्यकुमार पर लगा गंभीर आरोप, खुशी मुखर्जी ने मांगी भारी भरकम रकम

सूर्यकुमार पर लगा गंभीर आरोप, खुशी मुखर्जी ने मांगी भारी भरकम रकम

मॉडल और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे की घोषणा की है। खुशी का आरोप है कि सूर्या ने उनके चरित्र पर उंगली उठाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने फैंस को चौंका दिया है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सूर्या इस पर क्या सफाई देते हैं।

News Source: लल्लूराम
डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का अनावरण

डोनल्ड ट्रंप ने किया बोर्ड ऑफ पीस का अनावरण

डोनल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध और अन्य वैश्विक विवादों को सुलझाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का अनावरण किया है। दावोस में घोषित इस मंच का उद्देश्य गाजा के पुनर्निर्माण और प्रशासन की निगरानी करना था, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के समाधान तक बढ़ाया गया है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं, और स्थायी सदस्यता की कीमत 1 अरब डॉलर है। ट्रंप ने हमास को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी।

News Source: जागरण
विदिशा : मुखर्जी नगर रोड पर  बालाजी बस-बाइक की टक्कर, नगर पालिका कर्मचारी की मौत

विदिशा : मुखर्जी नगर रोड पर बालाजी बस-बाइक की टक्कर, नगर पालिका कर्मचारी की मौत

विदिशा के मुखर्जी नगर रोड पर रायपुर स्कूल के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में नगर पालिका कर्मचारी खेलान सिंह वाल्मीकि की मौत हो गई। भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बालाजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

News Source: ऑफिशियल लिंक
विदिशा में श्रीराम की निकली भव्य बारात, उमड़ा लोगों का हुजूम

विदिशा में श्रीराम की निकली भव्य बारात, उमड़ा लोगों का हुजूम

माधवगंज मंदिर से बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात निकाली गई। बारात शाम करीब 4 बजे शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब रात 12 बजे रामलीला मैदान पहुंची। शहरभर का नागरिक, युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बारात के साथ चलते रहे। नगरवासियों ने स्वागत के लिए अस्थाई मंच बनाए थे, जहां पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया ।

News Source: ईटीवी भारत
विदिशा न्यूज़ : दो बाइकों की भिड़ंत, किसान घायल

विदिशा न्यूज़ : दो बाइकों की भिड़ंत, किसान घायल

बीना नदी के भापसोन घाट पर बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में खेत से लौट रहा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बांगची निवासी राजकुमार पिता नाथूराम आदिवासी (30) खेत से वापस घर लौट रहा था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
विदिशा न्यूज़ : आज इन इलाक़ों दो घंटे नहीं रहेगी लाइट

विदिशा न्यूज़ : आज इन इलाक़ों दो घंटे नहीं रहेगी लाइट

विदिशा में आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो घंटे बिजली बंद रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 33/11 केवी करैयाखेड़ा सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य करेगी। इससे इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े बंटी नगर, सुभाष नगर, सागर रोड, पीतल मील, आम वाली कॉलोनी, राजा भैया कॉलोनी और करैयाखेड़ा रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खंडवा में युवती को जिंदा जलाने वाले पिता-पुत्र को उम्रकैद

खंडवा में युवती को जिंदा जलाने वाले पिता-पुत्र को उम्रकैद

12 अक्टूबर 2024 की सुबह खंडवा में छेड़छाड़ की शिकायत करने से नाराज होकर पड़ोस में रहने वाली युवती को पेट्रोल से ज़िंदा जलानें वाले पिता-पुत्र आरोपी अर्जुन पिता मांगीलाल (22) और उसके पिता मांगीलाल पिता उमराव (48) निवासी ग्राम नाहल्दा को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1), 61 (2) के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई हैं।

News Source: दैनिक भास्कर