एक व्लॉगर ने गोकुलधाम सोसायटी पहुंचकर जेठालाल के घर (गड़ा हाऊस) की असलियत दिखाई। वीडियो में जब उसने घर का दरवाजा खोला, तो अंदर कोई हॉल या बेडरूम नहीं, बल्कि सिर्फ कबाड़ और पाइप नजर आए। दरअसल, घर के अंदर के सीन सेट पर शूट होते हैं, जबकि बाहर का हिस्सा सिर्फ एक ढांचा है।
JioHotstar का बड़ा झटका : प्रीमियम प्लान ₹700 तक महंगा
JioHotstar ने अपने प्लान्स को अपडेट किया है। अब सालाना प्रीमियम प्लान ₹1,499 से बढ़कर ₹2,199 हो गया है। हालांकि, कंपनी ने पहली बार ₹79 का मंथली मोबाइल प्लान भी पेश किया है। सुपर प्लान के सालाना दाम अब ₹1,099 होंगे। अच्छी बात यह है कि पुराने यूजर्स, जिनका Auto-Renewal ऑन है, वे फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।
पुलिस ने किया भीषण एनकाउंटर, मारा गया 1 करोड़ का इनामी अनल दा
झारखंड के सारंडा जंगलों में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित अनल दा (पतिराम मांझी) को मार गिराया है। इस भीषण मुठभेड़ में अनल दा के साथ 14 अन्य नक्सली भी ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सली के सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। मौके से भारी मात्रा में एके-47 और अन्य आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।
दो बच्चों के बीच कितना हो अंतर? जानें एक्सपर्ट की सलाह
विशेषज्ञों के अनुसार, दो बच्चों के बीच कम से कम 18 से 24 महीनों का अंतर होना आदर्श माना जाता है। पहली डिलीवरी के बाद माँ के शरीर को पोषक तत्वों (जैसे आयरन और फॉलिक एसिड) की रिकवरी के लिए समय चाहिए होता है। यदि यह अंतराल 18 महीने से कम हो, तो प्री-मैच्योर डिलीवरी या बच्चे का वजन कम होने का खतरा रहता है।
डेविड रुबेनस्टीन की भविष्यवाणी : 20-30 साल में सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत
अमेरिकी निवेशक डेविड रुबेनस्टीन के अनुसार, भारत अगले 20 से 30 वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर और युवाओं की शक्ति उसे चीन और अमेरिका से आगे ले जाएगी। फिलहाल भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही यह जर्मनी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
Gold-Silver Price Crash : अचानक गिरे सोने – चाँदी के भाव
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर गुरुवार को अचानक ब्रेक लग गया । एक झटके में चांदी का वायदा भाव 20,000 रुपये कम होकर 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आ गया । वंही, सोने की कीमत भी 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई । आज 24k सोने की कीमत ₹1,48,777 प्रति 10 ग्राम है।
बम बनाते समय फटा बारूद, युवक के शरीर के उड़े चीथड़े
बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज में बम बनाते समय हुए जोरदार धमाके में एक शख्स की जान चली गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मृतक के शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर बम क्यों बनाए जा रहे थे।
19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भावना नगर में गुरुवार सुबह 19 वर्षीय मोहित आर्य ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मोहित को फंदे पर लटका देख तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से यह कदम उठाने की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल स्थित RGPV के गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और साथी छात्रों का आरोप है कि मौत से एक दिन पहले छात्रा का हॉस्टल स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
‘बॉर्डर 2’ को इन देशो में किया बैन, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई
खाड़ी देशों (UAE, सउदी अरब, कतर आदि) ने ‘एंटी-पाकिस्तान’ कंटेंट का हवाला देते हुए ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर बैन लगा दिया है। हालांकि, भारत में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। एडवांस बुकिंग में फिल्म अब तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है।