📱Download Our App
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती: CM साय ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती: CM साय ने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 5000 शिक्षक पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। व्यापमं के जरिए होने वाली इस भर्ती का विज्ञापन फरवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए रिक्त पदों को समय सीमा में भरा जाए।

News Source: पत्रिका
डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और जवान बेटी को रौंदा, तीनों की मौत

डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और जवान बेटी को रौंदा, तीनों की मौत

ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पति, पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल अपनी बेटी अर्पिता को JEE की परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर भड़की बीजेपी समर्थक महिला डॉक्टर

शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर भड़की बीजेपी समर्थक महिला डॉक्टर

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता और उनके शिष्यों के साथ पुलिस की मारपीट का वीडियो देख एक महिला डॉक्टर का गुस्सा फूट पड़ा । उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “मैं बीजेपी की कट्टर वोटर हूं, लेकिन संतों के साथ ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं । आज के बाद BJP को कभी वोट नहीं दूंगी।”

News Source: इंस्टाग्राम
बसंत पंचमी 2026: मां सरस्वती की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

बसंत पंचमी 2026: मां सरस्वती की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की आराधना का विशेष महत्व है, लेकिन पूजा के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। इस दिन काले कपड़े पहनने, मांस-मदिरा के सेवन और पेड़-पौधों को काटने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, सात्विकता का पालन न करने और बड़ों का अपमान करने से ज्ञान की देवी अप्रसन्न हो सकती हैं।

News Source: आज तक
प्रयागराज माघ मेला: जज साहिबा की गर्दन से सोने की चेन उड़ा ले गए उचक्के

प्रयागराज माघ मेला: जज साहिबा की गर्दन से सोने की चेन उड़ा ले गए उचक्के

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड़ के बीच बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। संगम स्नान के दौरान एक महिला जज की सोने की चेन चोरी हो गई। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

News Source: आज तक
टीनशेड उखाड़कर लाखों की चोरी करने वाला चोर गिरफतार

टीनशेड उखाड़कर लाखों की चोरी करने वाला चोर गिरफतार

नीमच पुलिस ने सैफी आयरन स्टोर में हुई 19 जनवरी की चोरी का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अशफाक उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छत के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में घुसा था और आईफोन, सैमसंग मोबाइल सहित नकदी चुराई थी। एसपी के निर्देशन में पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नेशनल सेलेक्टर ल्यूक राइट ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। वह आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति के बाद जिम्मेदारी छोड़ देंगे। राइट के कार्यकाल में इंग्लैंड ने कई अहम बदलाव देखे हैं, लेकिन अब उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए पद से इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
दावोस में ट्रंप का ‘शांति बोर्ड’: शहबाज शरीफ ने किए हस्ताक्षर

दावोस में ट्रंप का ‘शांति बोर्ड’: शहबाज शरीफ ने किए हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में गाजा शांति के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का अनावरण किया, जिसमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मिले न्योते के बावजूद भारत इस समारोह में शामिल नहीं हुआ। फ्रांस, ब्रिटेन और चीन जैसे बड़े देशों ने भी फिलहाल इस पहल से दूरी बनाए रखी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
मणिपुर : हाथ जोड़कर माँफ़ी माँगी, फिर गोली मारकर की हत्या, वीडियो आया सामने

मणिपुर : हाथ जोड़कर माँफ़ी माँगी, फिर गोली मारकर की हत्या, वीडियो आया सामने

मणिपुर में मैतेई गुट के एक शख्स मयांगलांबम ऋषिकांत (38) आदिवासी महिला से अफेयर के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे ऋषिकांत हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मांगता है। फिर भी बगल में खड़ा शख्स ऋषिकांत के कान के पास गोली मार देता है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

News Source: X ( ट्वीटर )
बुजुर्ग के चेहरे पर फिरा मांझा, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

बुजुर्ग के चेहरे पर फिरा मांझा, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक बुजुर्ग व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चलाते समय गले में मांझा फंसने से उनकी नाक कट गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

News Source: नईदुनिया