📱Download Our App
भूख लगने से हैं परेशान? गेहूं की जगह खाएं इस आटे से बनी रोटी

भूख लगने से हैं परेशान? गेहूं की जगह खाएं इस आटे से बनी रोटी

वजन कम करने के लिए केवल एक्सरसाइज काफी नहीं, डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। दरअसल, गेहूं की रोटी में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण जल्दी भूख लगती है। इसके बजाय रागी के आटे की रोटी खाना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जिसे पचने में समय लगता है। रागी खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।

News Source: इंडिया टीवी
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा

बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा

बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। यात्रियों का आरोप है कि क्रू ने उनके साथ “कुत्तों जैसा” व्यवहार किया और मील को लेकर हुई शिकायत पर पायलट ने उल्टा यात्रियों को ही चेतावनी पत्र थमा दिया। एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
डोडा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

डोडा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहाँ सेना का बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए और 11 घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि देश इन वीर सपूतों की सेवा को हमेशा याद रखेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
मुरैना : मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 22 लाख की लूट

मुरैना : मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 22 लाख की लूट

मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर बदमाशों ने एक आलू व्यापारी से 22 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी की टैक्सी को ओवरटेक कर रुकवाया, फिर ड्राइवर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर लूट को अंजाम दिया गया। डर के मारे व्यापारी गाड़ी से कूदकर भाग गया और बदमाश बैग ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान

साउथ अफ्रीका ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली इस टीम में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस को भी जगह मिली है। टीम इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

News Source: पत्रिका
सरकार ने जारी की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सवालों की सूची

सरकार ने जारी की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सवालों की सूची

सरकार ने उन 33 सवालों की सूची जारी की है जो भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हेतु) में पूछे जाएंगे। इन सवालों में ‘भवन नंबर’, ‘जनगणना मकान नंबर’, ‘मकान की छत में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री’, ‘परिवार क्रमांक’, ‘पेयजल का मुख्य स्रोत’, ‘शौचालय की सुलभता’, ‘परिवार के मुखिया का नाम’ और अन्य शामिल हैं।

News Source: X ( ट्वीटर )
सोना-चांदी धड़ाम, एक ही दिन में ₹14,300 टूटी चांदी

सोना-चांदी धड़ाम, एक ही दिन में ₹14,300 टूटी चांदी

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। सोना (99.9% शुद्धता) ₹2,500 गिरकर ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी नौ दिनों की तेजी के बाद थम गई और यह ₹14,300 टूटकर ₹3,20,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम गिर सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
बेटे के ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ चालान की खबर सुनते ही शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

बेटे के ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ चालान की खबर सुनते ही शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

मध्य प्रदेश के सतना में एक हैरान करने वाली दुखद घटना सामने आई है। स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे शिक्षक रामप्रसाद वर्मा को जैसे ही पता चला कि उनके बेटे का शराब पीकर गाड़ी चलाने का चालान कटा है और बाइक जब्त हो गई है, उन्हें गहरा सदमा लगा। इस सदमे में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
RCB की पहली IPL विक्ट्री पर धोनी का बयान वायरल

RCB की पहली IPL विक्ट्री पर धोनी का बयान वायरल

RCB की IPL ट्राफी  जीत पर MS धोनी ने दिल जीतने वाला बयान दिया है। धोनी ने कहा कि एक प्रतिस्पर्धी होने के नाते वे अपनी टीम की जीत चाहते हैं, लेकिन RCB की यह जीत लंबे समय से प्रतीक्षित थी और उन्होंने शानदार खेल दिखाया। माही ने RCB फैंस की भी जमकर तारीफ की और कहा कि मुश्किल वक्त में भी उनका अटूट समर्थन ही इस टीम की असली ताकत है।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई, अब इस श्रेणी की मिलेगी सिक्योरिटी

ब्रेकिंग न्यूज़ : तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई, अब इस श्रेणी की मिलेगी सिक्योरिटी

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती करते हुए उन्हें दी गई ‘Z’ श्रेणी को हटाकर अब ‘Y+’ श्रेणी में रखा गया है। राज्य सुरक्षा समीक्षा समिति की रिपोर्ट और खुफिया इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया गया। वहीं, दूसरी ओर बिहार के कई बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाया है।

News Source: इंस्टाग्राम