इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला सोने चांदीके जेवर और नगदी रुपए लेकर तांत्रिकके साथ फरार हो गई थी । गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद महिला को भोपाल से बरामद कर लिया है । महिला ने पूछताछ में बताया कि वह उसके पति से परेशान होकर किसी राकेश जाटव नामक युवक के साथ चली गई थी । पुलिस नगदी और जेवरों के बारे में पूछताछ कर रही है ।
रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सएप पर आया फिरौती का मैसेज
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये मांगे गए हैं. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है । यह घटना फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की वारदात के कुछ दिनों बाद हुई है । पुलिस के मुताबिकएक अज्ञात नंबर से यह वॉइस मैसेज आया है और इसमें एक्सटॉर्शन की मांग की गई है । पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी ।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को जमानत मिल गई । पप्पू यादव को 1995 के धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में 3 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था । गौरतलब हो कि पटना में 11 जनवरी को नीट की एक छात्रा की मौत हुई थी. इस मामले में सांसद पप्पू यादव लगातार आवाज उठा रहे थे ।
विपक्ष ने पेश किया लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया । विपक्ष की तरफ से लाए इस अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस, सपा सहित कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर किए हैं । हालांकि यहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने खुद को इस प्रस्ताव से अलग कर लिया है ।
अजीत पवार की पत्नी ने संभाला डिप्टी सीएम का पदभार
दिवंगत अजीत पवार की पत्नी और NCP नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में आज पदभार संभाला । मुंबई स्थित मंत्रालय में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी कुर्सी को प्रणाम किया। यह राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल है। वे दिवंगत अजीत पवार की पत्नी हैं और अब सरकार में बड़ी भूमिका निभाएंगी ।
MP में 90 डिग्री पुल के बाद नया अजूबा, हाईटेंशन टावर के नीचे से निकली सड़क
MP में 90 डिग्री पुल के बाद एक नया अजूबा सामने आया है । भोपाल के करोंद रोड की विनायक वैली कॉलोनी में एक हाईटेंशन टावर के पैरों के बीच से सड़क निकाल दी गई है। स्थानीय लोग इसे ’90 डिग्री पुल’ जैसा अजूबा और ‘एफिल टावर’ बता रहे हैं। बारिश में करंट फैलने का डर और बड़े वाहनों के फंसने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
इंदौर में पत्नी ने पति को ही भिजवाया जेल, नशे का कारोबार करते रंगे हाथों पकड़वाया
इंदौर के मल्हारगंज इलाके की एक महिला ने अपने पति को गांजा और स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कराया है। सोमवार को महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से फोन पर बताया कि उसका पति बुद्ध किरण भिड़े कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को नशे का सामान सप्लाई करता है। इसका एक वीडियों भी कमिश्नर महोदय को शेयर किया । जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया ।
आज फिर सस्ती हुई चाँदी, सोना भी धड़ाम
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने – चाँदी की क़ीमतों में भारी गिरावट आई है । MCX पर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही करीब 5500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने की कीमत ने भी 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम का गोता लगा दिया । अभी चाँदी का भाव 2,56,864 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम है ।
हरदा में परीक्षाओं के चलते सख्ती, आज से DJ पर रोक
हरदा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने आगामी सेमिस्टर और बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग और सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी भ्रामक संदेशों के प्रसार पर रोक लगाई गई है। मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के प्रावधानों के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश आज (10 फरवरी) से 10 अप्रैल 2026 तक पूरे हरदा जिले में प्रभावी रहेगा।
मथुरा में एक ही परिवार ने 5 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या, दूध में मिलाकर पिया ज़हर
मथुरा के महावन थाना के खप्परपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की लाश कमरे में मिली है। इसमें पति, पत्नी और तीन बच्चों शामिल हैं। सुसाइड या हत्या, अभी यह क्लियर नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शवों के बगल में दूध के गिलास मिले हैं । पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी ।