केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित ‘जनगणना 2027’ की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच मकानों की सूची तैयार की जाएगी और घरेलू सुविधाओं का डेटा जुटाया जाएगा। खास बात यह है कि देश की यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें 33 सवालों के जरिए मकान, परिवार और जाति से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।
ऑस्कर की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, भावुक हुए ‘करण जौहर’
करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हो गई है। इमोशनल होते हुए करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें फिल्म और डायरेक्टर नीरज घेवान पर बहुत गर्व है। यह फिल्म रिश्तों और घर की भावनाओं से जुड़ी एक इमोशनल कहानी थी। इंटरनेशनल लेवल पर तारीफ मिलने के बाद भी कॉम्पिटिशन ज्यादा होने की वजह से फिल्म पीछे रह गई।
‘बॉर्डर 2’ को झटका, गल्फ देशों में लगा बैन
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म को गल्फ देशों में बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE, सऊदी अरब और कुवैत सहित खाड़ी देशों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि फिल्म में मौजूद एंटी-पाकिस्तान कंटेंट के कारण यह फैसला लिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम योगी को लेकर दिया बड़ा बयान
एक इंटरव्यू के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा “योगी आदित्यनाथ मेरे छोटे भाई हैं” । जगद्गुरु ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धर्म और विकास का संगम बताया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.
अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए। अभिषेक ने यह कारनामा सिर्फ 2898 गेंदों में किया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल (2942 गेंद) को पीछे छोड़कर यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया।
भोजन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?
- बिस्तर पर भोजन: बिस्तर पर भोजन करना अनुशासनहीनता है, हमेशा जमीन पर बैठकर खाएं।
- बर्तन और तरीका: टूटे बर्तनों का प्रयोग न करें और भोजन दोनों हाथों से परोसें।
- सफाई: हमेशा साफ स्थान पर खाएं और थाली में अन्न जूठा न छोड़ें।
- जूते-चप्पल: जूते पहनकर खाना अन्न का अपमान है, इससे आर्थिक तंगी आती है।
- नहाना: बिना नहाये किए भोजन करने से लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती हैं।
शंकराचार्य विवाद पर यूपी डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान
यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज माघ मेले में पुलिस और संतों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करते हुए उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रति सम्मान जताते हुए कहा, “महाराज जी को प्रणाम है, वे अच्छे से स्नान करें और इस विषय को यहीं खत्म करें।” डिप्टी सीएम का यह बयान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और सरकार के बीच चल रहे तनाव को कम करने की कोशिश है।
युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
खरगोन के सामेड़ा फाटा ढाबे पर बुधवार रात विवाद सुलझाने आए राजू के सिर पर दो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों, राधेश्याम और जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दबोचा है।
जैतपुर : पत्नी थाने पहुंची तो पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
जिले के जैतपुर में रामनारायण कहार (34) ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि घटना से कुछ घंटे पहले उसकी पत्नी ने थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही रामनारायण गहरे मानसिक दबाव में आ गया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
UP: बैरिकेडिंग के बोल्डर से टकराई कार, एक युवक की मौत और दो घायल
लखीमपुर-खीरी में एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक राहुल अग्रवाल की जान चली गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर बैरिकेडिंग के लिए रखे भारी बोल्डरों से टकरा गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।