नर्मदा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बड़वाह के नर्मदा तटों पर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस विशेष अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल ने मां नर्मदा को 551 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए किया गया। महिलाएं बड़ी संख्या में नर्मदा तट पर एकत्रित हुईं।
बसंत पंचमी से पहले मौसम में बदलाव, तेज बारिश शुरू
दिल्ली-NCR में आज बसंत पंचमी से पहले मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे घने काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जिसने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है। इस बारिश से जहां AQI में कमी, और ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है ।
T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलना बांग्लादेश को पड़ेगा भारी, इतने करोड़ का होगा नुकसान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का भारत में खेलने से मना करना काफी चर्चा में है। इस फैसले की वजह से बांग्लादेश को लगभग 240 करोड़ रुपये ($27 मिलियन) का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। टूर्नामेंट से हटने के कारण न केवल बोर्ड की कमाई घटेगी, बल्कि ICC की ओर से मिलने वाले रेवेन्यू पर भी बुरा असर पड़ेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ : शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है । इस सूचना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियातन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया । पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगा रही हैं।
इंदौर के बाद अब महू में दूषित पानी का कहर, 25 लोग बीमार
इंदौर के बाद अब महू के पत्ती बाजार और मोती महल इलाकों में दूषित पानी ने कोहराम मचा दिया है। पिछले 15 दिनों में करीब 25 लोग दूषित पानी से बीमार हुए हैं। नलों से आ रहे बदबूदार पानी के कारण बच्चे पीलिया और लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। गंभीर हालत में एक बुजुर्ग को इंदौर रेफर किया गया है।
सपष्टीकरण : विधायक गोलू शुक्ला संबंधित लेख में हुई त्रुटि के संबंध में
कल इंदौर -3 से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के सम्बंध में एक लेख पब्लिश किया गया था जिसमे गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती के सुसाइड से संबंधित खबर थी । खबर में दावा था कि शव विधायक के घर से बरामद हुआ । जबकि असल में शव युवती के घर से ही बरामद हुआ था । ऐसे में लिखते समय गलती हुई थी, जिसे बाद में ऐप और सोशल मीडिया कैप्शन में तुरंत ही सुधार दिया गया था।
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्रशासन पर हमला: गलती हुई है तो माफी मांगे अधिकारी
प्रयागराज में साधु-संतों और ब्राह्मणों के साथ कथित बदसलूकी पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संतों के साथ दुर्व्यवहार संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है और अधिकारियों को बिना किसी अहंकार के माफी मांगनी चाहिए।
प्रियंका से आलिया बनी महिला का दर्द: लखनऊ के फैज पर गंभीर आरोप
लखनऊ में धर्मांतरण और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति मोहम्मद फैज पर शादी के नाम पर धर्म बदलवाने और सालों तक अंधेरे कमरे में कैद रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे बच्चों से अलग कर शारीरिक व मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।
मुसीबत में सिंगर पलाश मुच्छल: फिल्म के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
मशहूर सिंगर पलाश मुच्छल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर एक प्रोजेक्ट में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि फिल्म कभी बनी ही नहीं और न ही उनके पैसे वापस किए गए।
दिल्ली: फूल बेच रही 10 साल की मासूम से ई-रिक्शा चालक ने किया रेप
देश की राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक सिग्नल पर फूल बेच रही 10 साल की बच्ची को ई-रिक्शा चालक झांसा देकर जंगल ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है।