📱Download Our App
कलेक्टर का बड़ा एक्शन, अब प्राइवेट स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी

कलेक्टर का बड़ा एक्शन, अब प्राइवेट स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। कोई भी स्कूल माता-पिता को किसी एक दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। स्कूलों को किताबों की लिस्ट 10 फरवरी 2026 से पहले वेबसाइट पर डालनी होगी। साथ ही, स्कूल यूनिफॉर्म में तीन साल तक कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पीएम मोदी के दौरे के बीच बीजेपी का बड़ा धमाका

पीएम मोदी के दौरे के बीच बीजेपी का बड़ा धमाका

केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। चैरिटेबल ट्रस्ट से राजनीतिक दल बनी ट्वंटी20 (T20) आधिकारिक तौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे के दौरान साबू जैकब की इस पार्टी ने हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि इस गठबंधन से केरल में त्रिकोणीय मुकाबला कड़ा होगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
IND vs NZ 2nd T20 : सूर्या की सेना तैयार, जानें टॉस और मैच टाइमिंग

IND vs NZ 2nd T20 : सूर्या की सेना तैयार, जानें टॉस और मैच टाइमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (23 जनवरी 2026) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। पहले मैच में 48 रन की जीत के साथ टीम इंडिया 1-0 से आगे है और आज उसकी नजर बढ़त को दोगुना करने पर होगी।

News Source: इंडिया टीवी
बरेला हिट-एंड-रन : 5 दिन बीत जाने के बाद भी फरार है कातिल ड्राइवर

बरेला हिट-एंड-रन : 5 दिन बीत जाने के बाद भी फरार है कातिल ड्राइवर

जबलपुर के बरेला में हुए भीषण हिट-एंड-रन मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी कार चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ का दावा तो कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

News Source: लल्लूराम
सेंधवा बायपास पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

सेंधवा बायपास पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

सेंधवा में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक (आयशर) में भीषण आग लग गई। महाराष्ट्र से खरगोन जा रहे इस वाहन में आग देख राहगीर ने ड्राइवर को जानकारी दी। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चूका था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल सांसद ने की नई घोषणा, DPR में फिर बदलाव

भोपाल सांसद ने की नई घोषणा, DPR में फिर बदलाव

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने घोषणा की है कि भोपाल मेट्रो के प्रोजेक्ट (DPR) में एक बार फिर बदलाव किया जाएगा। अब मेट्रो लाइन को अंडरग्राउंड बनाने की योजना है, जिससे शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में बिना किसी तोड़-फोड़ के मेट्रो सुविधा दी जा सके। इस फैसले से ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

News Source: लल्लूराम
MP Budget 2026 : ग्वालियर-चंबल के विकास को लगेंगे नए पंख

MP Budget 2026 : ग्वालियर-चंबल के विकास को लगेंगे नए पंख

मध्य प्रदेश के आगामी बजट 2026-27 को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल में भारी उत्साह है। सरकार ने 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है, जिससे इस कृषि प्रधान क्षेत्र को नई परियोजनाओं और भारी फंड की उम्मीद है। ग्वालियर के लिए 2322 करोड़ का मास्टर प्लान, म्यूजिक सिटी का कायाकल्प और चंबल के लिए ‘अटल प्रगति पथ’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स इस बजट के मुख्य केंद्र हो सकते हैं।

News Source: नईदुनिया
NEET छात्र की भयानक साजिश, दिव्यांग कोटे के लिए काटा पैर

NEET छात्र की भयानक साजिश, दिव्यांग कोटे के लिए काटा पैर

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के NEET करने वाले छात्र सूरज भास्कर ने 2026 में एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए खुद का पैर काट लिया। दिव्यांग कोटे में सीट पाने के लिए उसमे यह सब किया। उसने पहले मारपीट की झूठी कहानी रची, लेकिन पुलिस जांच और उसकी गर्फ्रेंड के खुलासे ने सच सामने ला दिया।

News Source: आज तक
पुलिस केस के सदमे ने ली जान, शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक

पुलिस केस के सदमे ने ली जान, शिक्षक पिता को आया हार्ट अटैक

मध्य प्रदेश के सतना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब शिक्षक रामप्रसाद वर्मा ने अपने बेटे से स्कूल जाने के लिए बाइक मांगी, तो उन्हें पता चला कि ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ मामले में पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। कोर्ट-कचहरी और बदनामी के गहरे सदमे को वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और मौके पर ही उन्हें जानलेवा हार्ट अटैक आ गया।

News Source: नईदुनिया
क्राइम : फिरौती न मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या

क्राइम : फिरौती न मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या

यूपी के चित्रकूट में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ फिरौती की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने एक व्यापारी के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। अपहरणकर्ताओं ने परिवार से भारी रकम मांगी थी, लेकिन सौदा विफल होने पर उन्होंने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

News Source: जागरण