मध्य प्रदेश के श्योपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
सुसाइड की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस ने ढाई घंटे की समझाइश से बचाई जान
रीवा में मर्जी के खिलाफ शादी तय होने से दुखी एक युवती पूर्वा जलप्रपात से कूदकर जान देने पहुंच गई। सूचना मिलते ही सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक युवती को समझाया और उसे सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस की इस तत्परता से उनकी काफी सराहना हो रही है।
BREAKING : इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेन के टॉयलेट में बम होने की धमकी वाला एक हस्तलिखित नोट मिला। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गहन जांच और तलाशी के बाद सुरक्षा बलों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे साफ हुआ कि यह एक ‘हॉक्स कॉल’ थी।
WHO से अमेरिका का ‘ब्रेकअप’, चुकानी होगी भारी रकम
अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के तहत जिनेवा मुख्यालय से अमेरिकी झंडा हटा दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को वाशिंगटन को संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी को देय 26 करोड़ डॉलर चुकाना होगा। है।
MP : आरएसएस के कार्यक्रम में जाना ‘कांग्रेस विधायक’ को पड़ा भारी
हरदा की टिमरनी सीट से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह RSS के एक कार्यक्रम में शामिल होकर विवादों में घिर गए हैं। उनके इस कदम पर AICC ने कड़ा कड़ा संज्ञान लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंप दी है और विधायक से जवाब मांगा है। कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद अब मामला गरमा गया है।
इंदौर : बाणगंगा में महिला के हाथ – पैर बंधे, मुंह में कपड़ा ठूसा लाश मिली
इंदौर के बाणगंगा में नंदबाग इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक महिला गायत्री (35) पत्नी सुनील कुर्मी का शव उसके घर में पड़ा मिला। महिला के हाथ और पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। महिला अपने पति से अलग रहती थी और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती थी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है।
शादी के नाम पर ठगी, लाखों लूटकर भागी नई नवेली दुल्हन
ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूनम गौर नाम की महिला ने अश्मित व्यक्ति को शादी के झांसे में फंसाया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। शादी के कुछ ही समय बाद, वह घर से नकदी और कीमती जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
सागर में गौरझामर के पास एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ नीम घाटी के पास बैठी थी। तभी दो आरोपियों ने बॉयफ्रेंड को पीटकर भगा दिया और छात्रा को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद छात्रा ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों (रानू और सुंदर) को गिरफ्तार कर लिया।
बुरहानपुर की बेटियों को तोहफा : फ्री में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
बुरहानपुर जिले में छात्राओं और युक्तियों के लिए एक शानदार पहल की जा रही है। 24 और 25 जनवरी को शासकीय कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन होगा। इस दो दिवसीय कैंप में छात्राएं बिना किसी शुल्क के अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकेंगी। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने तैनात किया जंगी बेड़ा
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि सीमाओं का उल्लंघन होने पर वह करारा जवाब देगा। इस धमकी के बाद तनाव चरम पर है और अमेरिका ने जवाब में अपना परमाणु विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिया है। ट्रंप की वापसी और अमेरिकी सैन्य घेराबंदी ने क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर दी है।