📱Download Our App
कौन बनेगी मुंबई की अगली मेयर? इन 6 महिला पार्षदों के नाम सबसे आगे

कौन बनेगी मुंबई की अगली मेयर? इन 6 महिला पार्षदों के नाम सबसे आगे

मुंबई मेयर पद के लिए बीजेपी के टॉप दावेदार के नाम

  • राजश्री शिरवडकर – सायन (3 बार की पार्षद)
  • अल्का केरकर – बांद्रा पश्चिम ( 3 बार की पार्षद)
  • हर्षिता नार्वेकर – फोर्ट ( 2 बार की पार्षद)
  • प्रीति सीटम – गोरेगांव ( 2 बार की पार्षद)
  • योगिता कोली – मालाड ( 2 बार की पार्षद)
  • रितू तावडे – घाटकोपर ( 2 बार की पार्षद)
News Source: इंडिया टीवी
30 वर्षीय महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

30 वर्षीय महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

जिले के धनकार गांव में एक 30 वर्षीय महिला मजदूर (पप्पी बाई) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति के साथ पिछले 8 महीनों से वहां खेत पर मजदूरी कर रही थी। गुरुवार शाम पति के खेत पर जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सलमान खान की फिल्म के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आउट

सलमान खान की फिल्म के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आउट

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पहले गाने ‘मातृभूमि’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। 15 सेकंड का यह टीजर देशभक्ति के जज्बे से भरा है, जिसकी शुरुआत मिलिट्री बिगुल की आवाज और लहराते तिरंगे के साथ होती है। यह पूरा गाना कल, 24 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टरमानी ने अपनी आवाज दी है।

News Source: लल्लूराम
गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर आतंकी संगठनों की बड़ी साजिश का इनपुट मिला है। सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया है। आशंका है कि आतंकी ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और हैंग-ग्लाइडर के जरिए हथियार या विस्फोटक भेज सकते हैं। सुरक्षा बलों को सीमा पर हवाई निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मन्नू हत्याकांड : कोर्ट ने प्रेमिका समेत 4 को सुनाई उम्रकैद

मन्नू हत्याकांड : कोर्ट ने प्रेमिका समेत 4 को सुनाई उम्रकैद

बिहार के रोहतास की अदालत ने मन्नू कुमार की खौफनाक हत्या के मामले में प्रेमिका समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था, जिसमें आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी थीं। सात साल के लंबे इंतजार के बाद मन्नू के परिवार को न्याय मिला है। कानून ने साफ कर दिया कि अपराध कितना भी पुराना हो, सजा मिलकर रहती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
Hero की बाइक हुई महंगी : HF Deluxe और Passion Plus के नए रेट जारी

Hero की बाइक हुई महंगी : HF Deluxe और Passion Plus के नए रेट जारी

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे लोकप्रिय बजट मोटरसाइकिलों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है।

  • HF 100 और HF Deluxe: इन दोनों मॉडल्स की कीमतों में ₹750 तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • Passion Plus और Splendor Plus: इन बाइक्स के दामों में महज ₹250 का इजाफा किया गया है।
  • Hero HF Deluxe : ₹56,742 से ₹69,235 के बीच।
    Hero Passion Plus : लगभग ₹76,941 से शुरू।
News Source: टीवी9 भारतवर्ष
भारत का पहला 10,001mAh बैटरी वाला फोन इस दिन होगा लॉन्च

भारत का पहला 10,001mAh बैटरी वाला फोन इस दिन होगा लॉन्च

रियलमी कंपनी भारत में 29 जनवरी को अपना पावरफुल बैटरी वाला Realme P4 Power फ़ोन लांच करने वाली है।

  • डिस्प्ले : 6.78-इंच का Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट।

  • प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट।

  • कैमरा : 50MP का मुख्य ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा।

  • कीमत : इसकी शुरुआती कीमत करीब 37,999 रुपये हो सकती है।
News Source: न्यूज़ 24
जबलपुर: केंद्रीय मंत्री और सीएम की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे 121 जोड़े

जबलपुर: केंद्रीय मंत्री और सीएम की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे 121 जोड़े

जबलपुर के गैरीसन मैदान में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 121 जोड़ों (118 विवाह और 3 निकाह) का सामूहिक आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव शामिल होकर जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। प्रत्येक जोड़े को ₹49,000 की सहायता राशि सीधे खाते में दी जाएगी। साथ ही, चांदी का मंगलसूत्र और गिफ्ट हैंपर भी भेंट किए जाएंगे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर: 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर: 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के व्यास नगर में 38 वर्षीय संजय दामके ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, संजय अक्सर घरेलू विवाद के कारण डिप्रेशन में रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मासूम का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जानवर के हमले की आशंका

मासूम का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जानवर के हमले की आशंका

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खेत की रखवाली कर रहे एक मासूम बच्चे पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को बच्चे का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पदचिह्नों के जरिए हमलावर जानवर की पहचान करने में जुटी है।

News Source: नईदुनिया