📱Download Our App
अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बड़ा दावा

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बड़ा दावा

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अमेरिकी एजेंसी की रिपोर्ट में कैप्‍टन सुमित सभरवाल को क्‍लीन‍ चिट दी है । साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ प्‍लेन सर्विस के पहले दिन से ही तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा था । मौजूद दस्तावेज के अनुसार 1 फरवरी 2014 को भारत पहुंचने के दिन से ही इस प्‍लेन में सिस्टम फेल्योर की शिकायतें आने लगी थीं ।

News Source: न्यूज़ 18
लड़की से दोस्ती करने पर युवक का कत्ल, चाकू से छलनी किया सीना

लड़की से दोस्ती करने पर युवक का कत्ल, चाकू से छलनी किया सीना

चंडीगढ़ में लड़की से दोस्ती के विवाद में युवक मोहित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जो उसके फेफड़ों को चीरते हुए सीधे दिल में जा लगा। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
केरल को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

केरल को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम से राज्य को बड़ी रेल सौगात दी है। उन्होंने 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे केरल की तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों के साथ कनेक्टिविटी बहुत मजबूत हो जाएगी। यह कदम आम लोगों के सफर को आसान और सुगम बनाएगा।

News Source: इंडिया टीवी
MP : गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय शाह के झंडा फहराने पर बवाल

MP : गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय शाह के झंडा फहराने पर बवाल

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रतलाम में गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए मंत्री विजय शाह को मुख्य अतिथि बनाए जाने के फैसले ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल इस कार्यक्रम के लिए कर्नल सोफिया ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

News Source: अमर उजाला
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

मंडला के नेशनल हाईवे-30 पर बंजारी घाट के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रविन्द्र सारथी की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और एक अन्य परिजन के साथ खमरोटी गांव में कार्यक्रम में गया था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आनंदपुर ट्रस्ट ने पूर्व कलेक्टर का किया बचाव, आरोपों से किया इनकार

आनंदपुर ट्रस्ट ने पूर्व कलेक्टर का किया बचाव, आरोपों से किया इनकार

अशोकनगर के आनंदपुर ट्रस्ट ने कलेक्टर आदित्य सिंह के तबादले के बाद उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है। महात्मा शब्दसागरानंद ने आधिकारिक बयान में कहा कि कलेक्टर ने जमीन नामांतरण के बदले कोई रिश्वत नहीं मांगी थी। उन्होंने मीडिया में चल रही ₹3 करोड़ की डिमांड की खबरों को भ्रामक बताया। ट्रस्ट का कहना है कि उन्होंने पीएम कार्यालय या शासन को ऐसी कोई शिकायत नहीं भेजी है।

News Source: अमर उजाला
मैहर: नाबालिक ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 1 लाख रुपये

मैहर: नाबालिक ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 1 लाख रुपये

जिले के अमरपाटन में एक शातिर नाबालिग ने बुजुर्ग की जेब से एक लाख रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग व्यक्ति यूनियन बैंक से पैसे निकालकर पास के कियोस्क सेंटर पहुंचे थे, तभी मौके का फायदा उठाकर नाबालिग ने कुर्ते की जेब से नकदी निकाल ली। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: अमर उजाला
27 जनवरी को बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

27 जनवरी को बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी 2026 को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। गणतंत्र दिवस और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। यूनियनों का आरोप है कि सरकार सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के प्रस्ताव में देरी कर रही है। हड़ताल से चेक क्लियरिंग और ब्रांच सेवाओं पर असर पड़ेगा, हालांकि डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर न्यूज़ : बड़ा गणपति के 16 परिवारों को मिलेगा नया ठिकाना और मुआवजा

इंदौर न्यूज़ : बड़ा गणपति के 16 परिवारों को मिलेगा नया ठिकाना और मुआवजा

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण के लिए बड़ा गणपति क्षेत्र के 16 मकानों को हटाया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित मकान मालिकों को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। यह कार्रवाई एमजी रोड और राजमोहल्ला के बीच मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य विस्थापित परिवारों को समय पर राहत देकर विकास कार्य को गति देना है।

News Source: नईदुनिया
वाशिंग मशीन में इस तरह धोएं भारी कंबल, आसान है तरीका

वाशिंग मशीन में इस तरह धोएं भारी कंबल, आसान है तरीका

वॉशिंग मशीन में कंबल धोते वक्त मशीन की कैपेसिटी और कंबल का वजन चेक करना बहुत जरूरी है। धोने से पहले कंबल को अच्छे से झाड़ लें ताकि धूल निकल जाए और दागों को पहले ही साफ कर लें। मशीन में हमेशा Woolen Mode चुनें और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। पाउडर की जगह लिक्विड सोप डालें ताकि सफेद निशान न पड़ें।

News Source: इंडिया टीवी