एक्टर और फिल्म क्रिटिक KRK ने x पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं । उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से अपील की है कि सब मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव जेल से जल्दी बाहर आ सकें । उन्होंने लिखा, ‘चलो सब मिलकर उनकी मदद करें।’
T20 World Cup के बीच टीम इंडिया को लगा झटका
भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलना है । लेकिन इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। जागरण के रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण से जूझ रहे हैं । उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । अब टीम इंडिया को ओपनिंग स्लॉट के लिए नए विकल्पों पर विचार करना होगा ।
कानपुर HDFC बैंक विवाद: ‘ठाकुर’ वीडियो के बाद ऋतु त्रिपाठी का पलटवार
कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘मैं ठाकुर हूं’ वीडियो के बाद मामला गरमाया है। वीडियो में आस्था सिंह की आपत्ति पर ऋतु त्रिपाठी मिश्रा ने अपना बयान दिया और कहा, “मैं त्रिपाठी हूं, ससुराल से मिश्रा, और मुझे अपने ब्राह्मण होने पर गर्व है।” दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, और विवाद जातीय तथा कार्यस्थल विवाद का रूप ले रहा है।
सोना-चांदी के दाम में गिरावट के बाद हल्की राहत, चांदी अभी भी सस्ती
सोना-चांदी के रेट्स में बुधवार को उतार-चढ़ाव जारी रहा। चांदी के भाव आज उच्च स्तर से करीब ₹1,60,000 प्रति किलोग्राम कम हैं, हालांकि सुबह कारोबारी उछाल भी देखा गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग रु.1,56,800-1,58,400 के बीच कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत करीब ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम दर्ज हुई है। निवेशकों और खरीदारों की नजर भावों पर बनी हुई है।
मथुरा सामूहिक सुसाइड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
मथुरा के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यो के सामूहिक सुसाइड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है । पोस्टमॉर्टम के अनुसार परिवार के मुखिया मनीष की मौत बिजली के तार से करंट लगने से हुई है । वंही अन्य सदस्यों की PM रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है । पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है ।
मोदी सरकार का ‘वंदे मातरम’ पर बड़ा फैसला
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर मोदी सरकार ने राष्ट्रगीत के गायन और वादन के दिशा-निर्देश में बड़ा बदलाव किया है । नए निर्देशानुसार अब विशेष सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के आधिकारिक सभी 6 अंतरों का गायन/वादन अनिवार्य होगा, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है । इसके अलावा तिरंगा फहराने, राष्ट्रपति/राज्यपालों के आगमन–प्रस्थान/ राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और बाद में वंदे मातरम् प्रस्तुत किया जाएगा
ब्रेकिंग न्यूज़ : कनाडा में स्कूल में फायरिंग, 9 की मौत
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर अनजान हमलावर द्वारा अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई । इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 27 लोग घायल हुए । पुलिस ने बताया कि मेन शूटर ने खुद को गोली मारी । कोलंबिया पुलिस घटना की पूरी जांच कर, हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की नई फैक्ट शीट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अमेरिका के व्हाइट हाउस ने नया फैक्सशीट जारी किया है. इस फैक्टशीट में ‘Committed’ शब्द हटाया गया है, यानी अब भारत US से 500 अरब डॉलर का सामान ख़रीदने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है । इसके अलावा अब अमेरिकी औद्योगिक, खाद्य और कृषि उत्पादों जैसे सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स, लाल ज्वार, मेवे, ताजे और प्रोसेस्ड फल, कुछ दालें और सोयाबीन तेल पर अमेरिका टैरिफ कम करेगा या बिल्कुल समाप्त करेग
भोपाल में MBBS छात्रा की मौत पर PG इंचार्ज का बड़ा दावा
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) की छात्रा रोशनी कलेश सुसाइड मामले में पुलिस ने पीजी संचालक के बयान दर्ज किए हैं । संचालक का दावा है कि रोशनी घर से लौटने के बाद दो दिन से सहेलियों से सुसाइड की बात कर रही थी । वहीं कॉलेज डीन ने भी पुष्टि की है कि पढ़ाई समझ नहीं आने के कारण रोशनी तनाव में थी ।
BJP सीएम बनने के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज़्यादा घरों को फूंका
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है । उखरुल के लिटान गांव में कई राउंड गोली चली है। और करीब 30 से ज्यादा घरों को आग के हवाले किया गया है । आगजनी के बाद लोग घर छोड़कर भाग गए । जानकारी के मुताबिक इलाके में इंटरनेट सेवा को 5 दिन के लिए बंद किया गया है । हालात देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगाया है ।