दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर बसंत पंचमी का त्योहार अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। इतिहास के अनुसार, अपने भांजे की मृत्यु से दुखी निजामुद्दीन औलिया को खुश करने के लिए उनके शिष्य अमीर खुसरो ने पीले वस्त्र पहनकर और सरसों के फूल लेकर गीत गाए थे। तब से आज तक यहाँ बसंत के दिन पीली चादर और फूलों का इस्तेमाल कर जश्न मनाया जाता है।
फ्रोजन मटर भूल जाइए, घर पर ही ऐसे करें मटर को प्रिजर्व
सर्दियों का सीजन खत्म होने से पहले आप मटर को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। सबसे पहले मटर छीलकर उन्हें 2 मिनट तक गर्म पानी में उबालें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। फिर पानी सुखाकर उन्हें एयरटाइट पाउच या डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रख दें। ध्यान रहे स्टोर करते समय मटर गीले नहीं होने चाहिए।
कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास बी-ब्लॉक मार्केट में एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब 20 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
BREAKING NEWS : 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत
प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। शिष्यों ने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद सुबह से वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए हैं। उन्हें तेज बुखार है। 18 जनवरी को हुए बवाल के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कल कहा था- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासनिक अफसर इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं।
जीतू पटवारी के बिगड़े बोल : कलेक्टर्स को बताया ‘चोर’, मचा बवाल
ग्वालियर पहुंचे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें “चोर” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर और अन्य अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जनता की समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। पटवारी के इस विवादित बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने उनके इस बयान को अधिकारियों का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है।
पुलिस की बड़ी रेड, 2 करोड़ नगद और 61 किलो चांदी बरामद
यूपी में कानपुर की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर एक बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान से 2 करोड़ रुपये नकद, 61 किलो चांदी और नेपाली करेंसी बरामद की है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही है।
बसंत पंचमी पर संगम में 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में माघ मेले के सबसे प्रमुख पर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर चौथा पवित्र स्नान पर्व जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र स्नान किया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 2 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
डोनाल्ड ट्रंप के हाथ के नीले निशान पर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथों पर दिखे गहरे नीले निशानों पर अब व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर सफाई दी है । प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस की घोषणा के दौरान ट्रंप का हाथ साइनिंग टेबल के कोने से टकरा गया था । उसी से यह निशान पड़ा । ट्रम्प के अनुसार वे ज़्यादा एस्पिरिन डोज लेते है, जिसके कारण उन्हें अगर थोड़ी चोट भी लगे तो जल्दी नील पड़ जाता है ।
गणतंत्र दिवस का अनसुना सच : राजपथ नहीं, यहां हुई थी पहली परेड
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जिसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ध्वज फहराकर भारतीय गणतंत्र की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि पहली परेड राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर नहीं, बल्कि इरविन स्टेडियम में हुई थी। 1950 से 1954 के बीच परेड लाल किला और किंग्सवे कैंप में हुई। साल 1955 में राजपथ को परेड के लिए पक्का किया गया।
ओटीटी पर ट्रेंडिंग और बॉक्स ऑफिस पर गूंज रही सनी की दहाड़
सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी है, जिसके चलते ‘बॉर्डर’ से जुड़ी सामग्री जियो-हॉटस्टार पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 1971 के युद्ध की वीरता को एक नए अंदाज में पेश कर रही है।