📱Download Our App
काम पर जाने के बहाने निकला युवक, पुराने घर में जाकर दी जान

काम पर जाने के बहाने निकला युवक, पुराने घर में जाकर दी जान

भोपाल के समसगढ़ गांव में 24 वर्षीय बस ड्राइवर चंदन मालवीय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने के बजाय अपने पास ही स्थित एक बंद पुराने मकान में चला गया और वहां जान दे दी। छोटे भाई ने उसे तलाशते हुए पुराने घर में फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पेट की गैस को कहें बाय-बाय, बस आजमाएं यह देसी नुस्खा

पेट की गैस को कहें बाय-बाय, बस आजमाएं यह देसी नुस्खा

खराब खान-पान से होने वाली गैस और एसिडिटी के लिए पान का पत्ता बेहद गुणकारी है। इसमें मौजूद हीलिंग गुण और आवश्यक तेल पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है। पेट फूलने की समस्या में पान चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है जो गैस को खत्म करने में मदद करता है। बस ध्यान रहे कि पान सादा हो और कत्था अधिक न हो।

News Source: न्यूज़ 24
सोती हुई पत्नी के चेहरे पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार, हालत नाजुक

सोती हुई पत्नी के चेहरे पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार, हालत नाजुक

राजगढ़ के दिलावरी गांव में पारिवारिक विवाद और शराब की लत के चलते एक शख्स ने सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी देवसिंह ने पत्नी शैतान बाई के चेहरे पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के समय बच्चे भी पास में सो रहे थे। महिला को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING NEWS : दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 26

BREAKING NEWS : दूषित पानी से एक और मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 26

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को 63 साल के बद्री प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिन्हें उल्टी-दस्त के बाद भर्ती कराया गया था। इस इलाके में अब तक 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 10 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BJP नेता प्रवेश वर्मा का पलटवार, जलभराव पर राहुल गांधी और APAP को घेरा

BJP नेता प्रवेश वर्मा का पलटवार, जलभराव पर राहुल गांधी और APAP को घेरा

किराड़ी में जलजमाव की गंभीर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 11 साल के शासन के बाद भी किराड़ी की सड़कें तालाब बनी हुई हैं। वर्मा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल फोटो खिंचवाने आते हैं, जबकि स्थानीय लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार पर फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

News Source: लल्लूराम
इंदौर : बीजेपी नेता गोल्डी राठौर ने प्लॉट के नाम पर ठगे लाखो रुपये, केस दर्ज

इंदौर : बीजेपी नेता गोल्डी राठौर ने प्लॉट के नाम पर ठगे लाखो रुपये, केस दर्ज

इंदौर BJP के पूर्व संभागीय सह-मीडिया प्रभारी गोल्डी राठौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीड़िता वर्षा नायर को फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दो प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 8.46 लाख ऐंठ लिए। लंबे समय तक प्लॉट न मिलने और पैसे वापस न होने पर वर्षा नायर निवासी तलावली चांदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई । आरोपी ने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताया था।

News Source: अग्निबाण
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3KM दूर तक दिखा काला धुआं

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3KM दूर तक दिखा काला धुआं

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी खतरनाक थी कि इसका धुआं 3 किलोमीटर दूर से ही दिख रहा था। 8 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन प्लास्टिक होने के कारण आग बार-बार भड़कती रही। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

News Source: अमर उजाला
आजम खान परिवार ने जौहर ट्रस्ट से बनाई दूरी, नई टीम घोषित

आजम खान परिवार ने जौहर ट्रस्ट से बनाई दूरी, नई टीम घोषित

आजम खान ने कानूनी अड़चनों और जेल में होने के कारण जौहर ट्रस्ट के सुचारू संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के साथ ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी बहन निकहत अफलाक ट्रस्ट की नई अध्यक्ष और बड़े बेटे अदीब आजम नए सचिव होंगे। ट्रस्ट पर चल रहे 30 से अधिक मुकदमों के बीच इसे बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 24
भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही चारधाम यात्रा

भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही चारधाम यात्रा

इस साल चारधाम यात्रा 11 दिन पहले शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल 2026 को चारों धामों के कपाट खुलेंगे। भक्तों को इस बार दर्शन के लिए पिछले साल के मुकाबले ज्यादा समय मिलेगा। यात्रा के लिए मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सऐप के जरिए रजिस्ट्रशन करवा सकते हैं।

News Source: जागरण
अक्षर की चोट से टीम को झटका, जाने किसने मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह

अक्षर की चोट से टीम को झटका, जाने किसने मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह

रायपुर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला होगा, लेकिन स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चोट टीम के लिए झटका हो सकती है। उनकी जगह कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सीरीज पर पकड़ मजबूत करने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

News Source: इंडिया टीवी