📱Download Our App
क्या बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को जिताएगा अमेरिका?

क्या बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को जिताएगा अमेरिका?

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनावों से पहले अमेरिका और कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के बीच बढ़ती नजदीकियों ने वैश्विक राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राजनयिकों ने इस पार्टी के साथ “दोस्ती” और सहयोग की इच्छा जताई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

देवास के विजयागंज मंडी रोड पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार मुकेश शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल की दीवार में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण को इस हादसे की बड़ी वजह बताया है।

News Source: दैनिक भास्कर
वर्ल्ड कप से पहले NZ को लगा झटका, स्टार गेंदबाज हुए बाहर

वर्ल्ड कप से पहले NZ को लगा झटका, स्टार गेंदबाज हुए बाहर

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। कीवी बोर्ड ने उनकी जगह लंबे कद के गेंदबाज काइल जेमीसन को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। मिल्ने का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है क्योंकि वह डेथ ओवरों में अपनी गति के लिए जाने जाते हैं।

News Source: जागरण
नर्मदापुरम: महिला बाल विकास के डिप्टी डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

नर्मदापुरम: महिला बाल विकास के डिप्टी डायरेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

नर्मदापुरम में महिला बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय जैन पर एक विधवा कर्मचारी ने छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अक्टूबर से ही अफसर उसे प्रताड़ित कर रहे थे और अटेंडेंस रजिस्टर अपने केबिन में रखकर गंदी नजर रखते थे। दूसरी ओर, डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि महिला अक्सर ड्यूटी से गायब रहती थी।

News Source: पत्रिका
ऑस्कर 2026 : भारत का सपना टूटा, शॉर्टलिस्ट से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’

ऑस्कर 2026 : भारत का सपना टूटा, शॉर्टलिस्ट से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’

ऑस्कर 2026 के नामांकन की घोषणा हो चुकी है और भारत के लिए बुरी खबर आई है। किरण राव द्वारा निर्देशित ‘लापता लेडीज’ ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ की श्रेणी में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। शॉर्टलिस्ट से बाहर होने के कारण भारत का ऑस्कर जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। हालांकि, ‘सा नर्स’ जैसी कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्मों ने नॉमिनेशन लिस्ट में अपना दबदबा बनाया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
दिव्यांग बेटे की हत्या कर पिता ने खुद भी दे दी जान, सरकारी दफ्तरों में हो रहे थे परेशान

दिव्यांग बेटे की हत्या कर पिता ने खुद भी दे दी जान, सरकारी दफ्तरों में हो रहे थे परेशान

तेलंगाना में मंचिर्याल जिले के जनाराम मंडल के रामपुर गांव में पलागनी भूमय्या ने अपने दिव्यांग बेटे कार्तिक की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि भूमय्या लंबे समय से बेटे की दिव्यांग पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन मदद न मिलने पर उन्होंने हताश होकर यह खौफनाक कदम उठाया।

News Source: इंस्टाग्राम
इंदौर में ठगी का बड़ा मामला, शादी के नाम पर शिक्षिका से ठगे लाखों

इंदौर में ठगी का बड़ा मामला, शादी के नाम पर शिक्षिका से ठगे लाखों

इंदौर की एक शिक्षिका मैट्रिमोनियल साइट पर ठगी का शिकार हो गई। जयपुर निवासी नीतेश कुमार ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उनसे दोस्ती की और शादी का वादा किया। पिछले 4 सालों से वह आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर महिला से लाखों रुपये वसूलता रहा। शक होने पर जब शिक्षिका जयपुर पहुँची, तो आरोपी की पोल खुल गई। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अग्निबाण
गाजियाबाद में होते – होते बचा युवराज जैसा कांड

गाजियाबाद में होते – होते बचा युवराज जैसा कांड

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में कल बीती देर शाम नोएडा जैसी एक बड़ी घटना होते-होते बाल-बाल बच गई । दिल्ली-मेरठ रोड स्थित गंदे नाले के पुल पर बने खतरनाक गैप के कारण स्कूटी सवार भाई-बहन साक्षी (17) और अजय सक्सेना (18) संतुलन खो बैठे और पुल से सीधे गंदे नाले में जा गिरे । स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित निकाला ।

News Source: इंस्टाग्राम
झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

बड़वानी के राजघाट रोड के पास झाड़ियों में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी फिरोज को एक बच्चे ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। नवजात के सभी अंग विकसित थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसका जन्म दो-तीन दिन पहले ही हुआ था।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
करोड़ों की जीएसटी चोरी में फंसे तीन बड़े रेलवे ठेकेदार

करोड़ों की जीएसटी चोरी में फंसे तीन बड़े रेलवे ठेकेदार

झारखंड के धनबाद में रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तीन कंपनियों—ABCI, SCPL और SIPS के संयुक्त उपक्रम (JV) द्वारा ₹3.86 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। वाणिज्य कर विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि इन कंपनियों ने बिना बैलेंस के गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया। विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए कंपनियों को 27 जनवरी तक पेश होने का कड़ा आदेश दिया है।

News Source: जागरण