तेज पत्ते का पानी न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। बेहतर परिणाम के लिए इसे सुबह खाली पेट 15 से 30 दिनों तक पिएं। यह शुगर लेवल कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी बेहद असरदार है।
कांच, स्टील या तांबा : सेहत के लिए कौन सी पानी की बोतल है सबसे सुरक्षित?
आइये जानते है बोतलों के फायदे, नुकसान और सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में:
| बोतल का प्रकार | फायदे | नुकसान |
| कांच | केमिकल-फ्री, साफ़ करने में आसान | गिरने पर टूटने का डर |
| स्टील | टिकाऊ, तापमान बनाए रखता है | साफ न करने पर गंध आ सकती है |
| तांबा | पाचन में सुधार, एंटी-बैक्टीरियल | एसिडिक ड्रिंक्स के लिए खतरनाक |
फुटबॉलर बनी हीरोइन, बचपन में हुई थी किडनैप
दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी आज अपनी मेहनत से पहचान बना रही हैं, लेकिन उनका अतीत डरावना रहा है। 13 साल की उम्र में लोखंडवाला से एक ऑटो चालक ने उनका अपहरण कर लिया था, हालांकि वे सुरक्षित बच निकलीं। नेशनल फुटबॉलर रह चुकीं समारा अब प्राइम वीडियो की सीरीज ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर के साथ एक निडर पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी।
लूथरा ब्रदर्स के 9 ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे हैं कागजात
6 दिसंबर 2025 को गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच के लिए ED ने आज दिल्ली, गोवा और गुरुग्राम में छापेमारी की। जांच एजेंसी को शक है कि अवैध रूप से चल रहे इस क्लब के जरिए काली कमाई को सफेद किया गया। लूथरा ब्रदर्स फिलहाल गोवा पुलिस की हिरासत में हैं।
Share Market : सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी 25,100 के नीचे फिसला
शुक्रवार, 23 जनवरी को भारतीय शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 769 अंक गिरकर 81,537 पर आ गया, वहीं निफ्टी 241 अंक की गिरावट के साथ 25,048 के स्तर पर बंद हुआ। आज के दिन के कारोबार में सबसे ज्यादा मार अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड जैसे शेयरों पर पड़ी।
सरफराज खान ने रणजी में ठोका दोहरा शतक, पूरे किए 5000 रन
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में सरफराज खान ने 219 गेंदों पर 227 रनों की बेमिसाल पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। सरफराज ने सिद्धेश लाड (104) के साथ चौथे विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी। इस दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 5,000 रन भी पूरे किए।
टेस्ला की बड़ी टेंशन, पेश हुई नई Volvo EX60
वॉल्वो ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EX60 को रिवील कर दिया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 810 किलोमीटर की अविश्वसनीय रेंज देगी। खास बात यह है कि इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक से यह कार मात्र 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी। सुरक्षा के लिए मशहूर वॉल्वो ने इसमें ‘एडवांस सेफ्टी टेक’ और भविष्य के अनुकूल इंटीरियर दिया है, जो टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर देगा।
BREAKING NEWS : उज्जैन में फिर भड़की हिंसा, जुमे की नमाज के बाद हुआ पथराव
उज्जैन के तराना में गुरुवार रात को हुए विवाद के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने बस में आग लगा दी, साथ ही कई घरों पर पथराव भी किया। पथराव में एक युवक घायल हुआ है। सुरक्षा के नजरिये से शुक्रवार को बाजार बंद रखा गया और पुलिस बल तैनात किया गया।
‘बॉर्डर 2’ रिव्यू
30 साल बाद ‘बॉर्डर’ का जादू फिर से बड़े पर्दे पर छा रहा है। ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह के साथ एक डर भी था, लेकिन फिल्म के शुरुआती रुझान बेहद सकारात्मक हैं। फिल्म के इंटरवल तक सनी देओल वही पुराना देशभक्ति का जुनून और फील बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। यह सीक्वल बॉर्डर फिल्म की विरासत को सम्मान देते हुए उसी पुराने इमोशन को फिर से जिंदा करता है।
दूध का चक्कर : लो-फैट या फुल-क्रीम? जानें आपके लिए क्या है सही
दूध चुनते समय लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फुल-फैट दूध में विटामिन A, D, E और K जैसे वसा में घुलनशील पोषक तत्व अधिक होते हैं, जो हड्डियों और दिमाग के लिए अच्छे हैं। वहीं, लो-फैट दूध उन लोगों के लिए बेहतर है जो कैलोरी कम करना चाहते हैं या हृदय रोग से जूझ रहे हैं। सही चुनाव आपकी शारीरिक जरूरत और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।