बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना वन क्षेत्र में एक युवक और युवती के नरकंकाल मिले हैं। शिनाख्त के आधार पर पता चला है कि यह जोड़ा अगस्त 2025 से लापता था। कंकालों के पास से मिले कपड़ों और जूतों से उनकी पहचान हुई। पुलिस को संदेह है कि या तो उन्होंने आत्महत्या की है या जंगली जानवरों का शिकार हुए हैं। फिलहाल DNA जांच के लिए भेज दिया है।
ध्वजारोहण या झंडा फहराना? जानें गणतंत्र दिवस पर क्या होता हैं
15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के तरीके अलग-अलग होते हैं। 15 अगस्त को झंडा नीचे से ऊपर ले जाकर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहते हैं। यह देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। वहीं, 26 जनवरी को झंडा ऊपर ही बंधा रहता है और केवल रस्सी खींचकर खोला जाता है, जिसे झंडा फहराना कहते हैं यह गणतंत्र बनने का प्रतीक है।
विधवा भाभी की बीच सड़क हत्या, कुत्तों ने कराया गिरफ्तार
जयपुर के शास्त्रीनगर में अनिल नामक युवक ने अपनी भाभी पूनम की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका, जिसके पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी थी। मेहनत-मजदूरी कर अपने दो बच्चों को पाल रही थी। मामूली कहासुनी के बाद अनिल ने उन पर 5 बार चाकू से वार किया। वारदात के बाद जब आरोपी भागने लगा, तो आवारा कुत्तों ने उसे खदेड़कर रोक लिया, जिससे पुलिस उसे आसानी से पकड़ सकी।
इंजीनियर अभिषेक हत्याकांड में 4 गिरफ्तार, ऐसे रची गई मौत की साजिश
रायबरेली पुलिस ने सिविल इंजीनियर अभिषेक यादव की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अभिषेक के दूर के रिश्तेदार दिलीप यादव ने अपने तीन साथियों,पंकज, शशिकेश और राजेश के साथ मिलकर उसे जहर दिया था। 27 जून 2025 को दिलीप, अभिषेक को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वह बेहोश मिला और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क पर मिला गाय का कटा सिर, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम
मंदसौर के हैदरवास गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क पर गाय का कटा हुआ सिर मिलने से तनाव फैल गया। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
मुश्किल में पलाश मुच्छल, स्मृति के करीबी ने लगाया लाखों की ठगी का इल्जाम
स्मृति मंधाना के करीबी दोस्त और व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि पलाश मुच्छल ने एक प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये लिए, लेकिन काम पूरा नहीं किया और पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पलाश मुच्छल, जो अपनी गायकी और मंधाना के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं।
भारत आने से मना कर फंसा बांग्लादेश, 2031 वर्ल्ड कप की मेजबानी पर संकट
बांग्लादेश टीम सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है। ICC ने उनकी ‘वेन्यू बदलने’ की मांग को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘अनुचित’ बताया है। इसके चलते बांग्लादेश को न केवल इस टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड को मौका दिया जा सकता है, बल्कि 2031 वनडे वर्ल्ड कप की को-होस्टिंग का अधिकार भी उनसे छीना जा सकता है।
पठारी: डम्पर की टक्कर से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत
विदिशा के पठारी में गुरुवार को डम्पर की चपेट में आने से घायल हुए साढ़े तीन साल के हसन ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चश्मा स्टेडियम के सामने तेज रफ्तार डम्पर ने मासूम को कुचल दिया था। उसे विदिशा से भोपाल रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
OTT पर साउथ का धमाका, इस शुक्रवार रिलीज हुईं ये बड़ी फिल्में
इस हफ्ते OTT पर साउथ की चार शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। ZEE5 पर तमिल ड्रामा ‘सिराई’ और प्राइम वीडियो पर शोभिता धूलिपाला की थ्रिलर ‘चीकाटिलो’ देख सकते हैं। एक्शन प्रेमियों के लिए प्राइम वीडियो पर ‘रेट्टा थाला’ उपलब्ध है, जबकि जियो हॉटस्टार पर किच्चा सुदीप की मलयालम थ्रिलर ‘मार्क’ स्ट्रीम हो रही है।
युवराज मेहता मौत मामला : बिल्डर निर्मल सिंह पर कसा शिकंजा
ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की गड्ढे में गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लापरवाही के आरोपी बिल्डर फिलहाल फरार हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उनके घर और दफ्तर की कुर्की के आदेश की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके दफ्तर को पहले ही सील कर दिया है।