केरल में तिरुवनंतपुरम रैली के दौरान एक भावुक पल कैमरे में कैद हुआ । मंच पर जब एक महिला कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहा, तो पीएम ने तुरंत झुककर वापस उनके पैर छू लिए । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एमपी बोर्ड परीक्षा : अब छात्रों के साथ शिक्षकों की भी होगी चेकिंग
मध्य प्रदेश में 10 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए मंडल ने कमर कस ली है। नकल रोकने के लिए इस बार परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी जांच की जाएगी। शिक्षक केंद्र पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे और उन्हें ड्यूटी सेंटर की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से ऐन वक्त पर दी जाएगी।
तमिलनाडु में NDA का तूफान, AIADMK ने मोदी के सामने किया जीत का दावा
तमिलनाडु में एक जनसभा के दौरान AIADMK नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करते हुए दावा किया कि आगामी चुनावों में एनडीए गठबंधन 210 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। लंबे समय तक गठबंधन को लेकर चली खींचतान के बाद, पीएम की मौजूदगी में यह बयान बीजेपी और अन्नाद्रमुक के बीच फिर से मजबूत होते रिश्तों का संकेत है।
बॉर्डर 2 रिव्यू: देशभक्ति का जबरदस्त जोश, सनी-वरुण और दिलजीत छाए
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों व समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है。 सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं, वहीं वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अदाकारी ने फिल्म में नई जान फूंक दी है। पहले दिन के शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
सपना चौधरी की 7 साल बाद रियालिटी शो ‘द 50’ में वापसी
हरियाणा की ‘देसी क्वीन’ सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी शो में वापसी कर रही हैं। ‘बिग बॉस 11’ के 7 साल बाद, सपना अब जियो-हॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आएंगी । ‘द 50’ का फॉर्मेट काफी चुनौतीपूर्ण है, और सपना की एंट्री ने इस शो के मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है ।
सारंडा में 16 माओवादियों ढेर, करोड़ों का इनामी कमांडर खत्म
झारखंड के सारंडा जंगल में 22-23 जनवरी 2026 को सुरक्षाबलों (CRPF, कोबरा, झारखंड जगुआर) ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 16 माओवादियों को मार गिराया। इसमें भाकपा का सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। 30 घंटे से अधिक चले इस ऑपरेशन में 5 महिला माओवादी भी मारी गई हैं। मुठभेड़ स्थल से अधिक हथियार बरामद हुए हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमे सलमान अली आगा को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। यह सीरीज 29 जनवरी से लाहौर में खेली जाएगी, जिसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है।
MP Weather : 26 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में कटनी और शहडोल में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले दो दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।
अज्ञात बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत
जिले के NH-39 पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने और फरार बोलेरो की तलाश में जुटी है।
इंदौर न्यूज़ : पुलिस की गंदी साजिश ने ली बेगुनाह टीबी मरीज की जान
इंदौर के बाणगंगा इलाके में पुलिसकर्मियों ने एक टीबी अजय सोनी मरीज के घर में घुसकर जबरन नशीला पदार्थ रखा और उसे एनडीपीएस (NDPS) केस में फंसाने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की यह पूरी साजिश कैद हो गई, जिसमें वे खुद पैकेट रखते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सदमे से बीमार युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।