📱Download Our App
कठुआ में सुरक्षाबलों ने जैश का आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ में सुरक्षाबलों ने जैश का आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ जिले के बिलावर (मछहेडी) इलाके में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों को संदेह है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

News Source: जागरण
हर काम में मिलेगी सफलता, बस घर से बाहर निकलते समय करें ये उपाय

हर काम में मिलेगी सफलता, बस घर से बाहर निकलते समय करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर से निकलते समय मुंह में दो लौंग रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद है। यह पाचन सुधारता है, मुंह की दुर्गंध दूर करता है और गले के संक्रमण से बचाता है। इसे चूसने से एकाग्रता बढ़ती है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
शंकराचार्य विवाद में कूदे कथावाचक देवकीनंदन, जानें क्या कहा

शंकराचार्य विवाद में कूदे कथावाचक देवकीनंदन, जानें क्या कहा

प्रयागराज के माघ मेले में चल रहे शंकराचार्य विवाद पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ‘धर्म संकट’ बताते हुए कहा कि शंकराचार्य पूजनीय हैं और उन पर टिप्पणी उचित नहीं । प्रशासन पर उन्होंने कहा कि माथे पर तिलक, सिर पर शिखा और शरीर पर भगवा हो पर हाथ उठाना गलत है और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। दोनों पक्षों से मतभेद भुलाकर मामला सुलझाने की अपील की।

News Source: अमर उजाला
सोने ने आज तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने ने आज तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने के दाम 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सोना 4,300 रुपए बढ़कर 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,51,128 रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 19,249 रुपए बढ़कर 3,18,960 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को चाँदी 2,99,711 रुपए पर थी।

News Source: ऑफिशियल लिंक
10 साल पहले शुरू हुई थी बुमराह की दहाड़, आज दुनिया के खौफनाक गेंदबाज

10 साल पहले शुरू हुई थी बुमराह की दहाड़, आज दुनिया के खौफनाक गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सुनहरे 10 साल पूरे कर लिए हैं। 23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले बुमराह तीनों फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय पेसर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनना और टेस्ट के एक ओवर में 35 रन बनाना उनकी महानता को दर्शाता है। आज वे दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं।

News Source: न्यूज़ 24
केरल में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

केरल में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

केरल में पीएम मोदी ने सबरीमाला सोना मामले पर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो सबरीमाला सोने मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा, ये मोदी की गारंटी है”

News Source: इंस्टाग्राम
GK: देश के इन राज्यों में रहे सबसे ज्यादा कुंवारे मुख्यमंत्री?

GK: देश के इन राज्यों में रहे सबसे ज्यादा कुंवारे मुख्यमंत्री?

भारत के कई राज्यों में ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने अविवाहित रहकर जीवन जनसेवा को समर्पित किया। UP इसमें सबसे आगे है, जहाँ मायावती और योगी आदित्यनाथ जैसे प्रभावशाली नेता रहे। वहीं, ओडिशा के नवीन पटनायक और बंगाल की ममता बनर्जी ने अपनी अविवाहित स्थिति को ‘वंशवाद’ खत्म करने का जरिया बताया। जयललिता, मनोहर लाल खट्टर और सर्बानंद सोनोवाल भी इसी सूची में शामिल हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
PM मोदी पर टिप्पणी मामले में फँसी लोक गायिका नेहा सिंह

PM मोदी पर टिप्पणी मामले में फँसी लोक गायिका नेहा सिंह

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी, लंका पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ साल 2025 में दर्ज मामले में कानूनी नोटिस भेजा है । उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत बुधवार को राठौर को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

News Source: इंस्टाग्राम
अचानक घबराहट और सांस फूलना हो सकता है पैनिक अटैक, जानें क्या करें

अचानक घबराहट और सांस फूलना हो सकता है पैनिक अटैक, जानें क्या करें

पैनिक अटैक अचानक होने वाला तीव्र भय है, जो कुछ मिनटों में चरम पर पहुंच जाता है। इसके मुख्य लक्षणों में तेज दिल की धड़कन, सांस फूलना, पसीना आना और मौत का डर शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक तनाव, आनुवंशिकी या मस्तिष्क के रसायनों में असंतुलन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। सही समय पर परामर्श और ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Breathing Exercise) से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बांग्लादेश टीम की जिद पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन के तीखे बोल

बांग्लादेश टीम की जिद पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन के तीखे बोल

पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और ऐन वक्त पर वेन्यू बदलना मुमकिन नहीं है। वासन ने सुझाव दिया कि बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट को रिश्ते सुधारने के मौके के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने साफ़ कहा कि ICC किसी एक बोर्ड की जिद पर नहीं चलती।

News Source: पंजाब केसरी