📱Download Our App
खरगोन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.385 KG गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

खरगोन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.385 KG गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

खरगोन जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। महाराष्ट्र सीमा से लगे दामखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पास से 3 किलो 385 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 66 हजार रुपए बताई जा रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: सनी देओल की फिल्म बनी बिगेस्ट ओपनर

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: सनी देओल की फिल्म बनी बिगेस्ट ओपनर

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह के साथ यह सनी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है, जिसने शाम 6 बजे तक ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है।

News Source: एबीपी न्यूज़
IND vs NZ : टीम इंडिया को मिली पहली सफलता

IND vs NZ : टीम इंडिया को मिली पहली सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चौथे ओवर में हर्षित राणा ने खतरनाक डेवन कॉनवे को पवेलियन भेजा, तो वहीं अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम सीफर्ट का विकेट चटकाकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी। अभी न्यूजीलैंड का स्कोर 43/2 है।

News Source: हिंदुस्तान
जौनपुर: मायके आई विवाहिता ने पेड़ से लटककर दी जान

जौनपुर: मायके आई विवाहिता ने पेड़ से लटककर दी जान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। रामपुर इलाके की रहने वाली संगीता देवी अपने मायके आई हुई थी, जहां शुक्रवार को उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम
अर्शदीप सिंह vs शाहीन अफरीदी : 73 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह vs शाहीन अफरीदी : 73 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड अर्शदीप सिंह शाहीन अफरीदी
कुल विकेट 111 97
गेंदबाजी औसत 19.01 21.28
इकॉनमी रेट 8.39 7.8
सबसे अच्छा स्पेल 4/9 4/229
मेडन ओवर 02 02

शुरुआती 73 टी20 मैचों के आंकड़ों में अर्शदीप सिंह, शाहीन अफरीदी से कहीं आगे और बेहतर साबित हुए हैं।

News Source: इंडिया टीवी
इंसानियत शर्मसार: मुंबई में 2 महीने के मासूम पिल्ले के साथ दरिंदगी

इंसानियत शर्मसार: मुंबई में 2 महीने के मासूम पिल्ले के साथ दरिंदगी

मुंबई के मलाड में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पब्लिक बाथरूम में दो महीने के बेजुबान पिल्ले के साथ कुकर्म किया। पिल्ले की चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी विकास पासवान को रंगे हाथों पकड़कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया।

News Source: पत्रिका
दिल्ली: फर्जी ‘एंबेसी’ नंबर प्लेट वाली कार के साथ महिला गिरफ्तार

दिल्ली: फर्जी ‘एंबेसी’ नंबर प्लेट वाली कार के साथ महिला गिरफ्तार

राजधानी में गणतंत्र दिवस की हाई-अलर्ट सुरक्षा के बीच पुलिस ने चाणक्यपुरी इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपनी कार पर फर्जी ‘दूतावास’ की नंबर प्लेट लगाकर घूम रही थी। सुरक्षा एजेंसियां अब इस गंभीर चूक और महिला के इरादों की गहराई से जांच कर रही हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
J&K हादसे में ग्वालियर के शैलेंद्र सिंह शहीद, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

J&K हादसे में ग्वालियर के शैलेंद्र सिंह शहीद, CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए थे। इन जवानो में ग्वालियर निवासी जवान शैलेन्द्र सिंह भदौरिया भी शहीद शामिल थे। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें विनम्र श्रंद्धाजलि दी।

News Source: लल्लूराम
IPL से पहले CSK की टेंशन बढ़ी, 14.20 करोड़ का खिलाडी हुआ चोटिल

IPL से पहले CSK की टेंशन बढ़ी, 14.20 करोड़ का खिलाडी हुआ चोटिल

लखनऊ में झारखंड के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में यूपी के खिलाड़ी और CSK के सदस्य प्रशांत वीर चोटिल हो गए हैं। फील्डिंग के दौरान उनके पैर में खिंचाव आया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में ग्रेड-2 टियर की पुष्टि हुई है। इस चोट के कारण वे मैच से बाहर हो गए हैं और उन्हें ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।

News Source: एनडीटीवी
26 जनवरी से पहले आतंकी पन्नू की धमकी, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

26 जनवरी से पहले आतंकी पन्नू की धमकी, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 26 जनवरी के समारोह में खलल डालने और दिल्ली में अशांति फैलाने की धमकी दी थी। उसने दावा किया था कि दिल्ली के कुछ इलाकों में उसके स्लीपर सेल्स ने पोस्टर लगाए हैं।

News Source: लल्लूराम