तमिलनाडु के उसिलमपट्टी में एक दुखद हादसे ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया। बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले प्रसन्न वेंकटेश की शादी 28 तारीख को होनी थी, लेकिन घर लौटते वक्त उनकी बाइक वैन से टकरा गई। इस भीषण हादसे में वेंकटेश की मौके पर ही मौत हो गई।
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सांसद राजीव गौड़ा पार्टी से बाहर
कर्नाटक कांग्रेस ने पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन पर शिदलाघट्टा की नगर आयुक्त को फोन पर अपशब्द कहने और बैनर हटाने को लेकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। अनुशासन समिति ने मामले की गंभीरता देखते हुए यह कड़ा फैसला लिया है।
फंदे पर लटका मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जिले के प्रतापपुरा में 14 वर्षीय छात्रा निधि राजपूत का शव शुक्रवार को उनके किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। निधि अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
नजफगढ़ के नाले में मिला लापता मजदूर दंपती का शव, 6 दिनों से थे गायब
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 6 दिनों से लापता मजदूर दंपती मुन्ना लाल और रामवती देवी के शव एक गंदे नाले से बरामद हुए हैं। पुलिस को शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला रहस्यमयी बना हुआ है। फिलहाल मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
10 दिनों से लापता युवक का आमाघाट में मिला शव, टैटू से हुई पहचान
बालाघाट के झांसी रानी चौक निवासी 27 वर्षीय ओमेन्द्र मोहबे का शव शुक्रवार को आमाघाट की चट्टानों के बीच मिला। ओमेन्द्र 13 जनवरी से लापता था और परिजनों ने 15 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव काफी खराब स्थिति में था, जिसकी पहचान हाथ पर बने त्रिशूल और बिच्छू के टैटू से की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजकोट: स्कूल वैन ड्राइवर ने 14 साल की छात्रा के साथ किया रेप
गुजरात के राजकोट में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल वैन ड्राइवर ने 14 वर्षीय छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर वैन के भीतर ही अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर रमेश खारा को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा
औरैया के बेला थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अरविंद की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी प्रिया और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों का विरोध करना ही पति की मौत का कारण बना।
MP Police Answer Key जारी, ऐसे करे डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस SI और सूबेदार परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अगर अपने भी परीक्षा दी थी, तो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर Answer Key डाउनलोड कर सकते है। इस परीक्षा की माध्यम से कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाने वाली है।
सगाई से लौट रहे परिवार की कार बनी आग का गोला, धमाकों के साथ फटे टायर
इंदौर के आइटी पार्क के पास सगाई कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख दो बच्चों समेत पांचों सदस्य तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते धमाकों के साथ कार के टायर फट गए और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा बहुत भारी, केंद्र सरकार ने सख्त किए कानून
सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। अब बिना हेलमेट गाड़ी चलाने या रेड लाइट जंप करने पर आपको भारी-भरकम जुर्माना भरना होगा, इसलिए सड़क पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें।