रिलायंस डिजिटल की ‘डिजिटल इंडिया सेल’ 17 से 26 जनवरी तक चलेगी। इसमें आईफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक 26,000 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और आकर्षक कैशबैक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
तापसी पन्नू की नई फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन देगी दस्तक
तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर ‘अस्सी’ के साथ लौट रही है। फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें तापसी वकील के अवतार में नजर आ रही हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
मां ने स्कूल नहीं जाने पर पुलिस से की शिकायत, वर्दी देखते ही फूट-फूटकर रोने लगा मासूम
स्कूल जाने से मना कर रहे एक मासूम को समझाने के लिए मां ने गजब का ‘देसी जुगाड़’ लगाया। मां ने घर के बाहर से गुजर रहे पुलिसकर्मी से बच्चे की शिकायत कर दी। पुलिस की वर्दी देखते ही बच्चा घबराकर रोने लगा और हाथ जोड़कर वादा किया कि वह अब रोज स्कूल जाएगा।
SIM Card का एक कोना कटा क्यों होता है?
सिम कार्ड का कोना खास वजह से कटा होता है ताकि उसे फोन में गलत तरीके से न लगाया जा सके। पहले सिम चौकोर होते थे, जिससे लोग भ्रमित हो जाते थे। इस कट की मदद से यूजर सही स्थिति पहचान कर आसानी से सिम स्लॉट में फिट कर पाते हैं।
हनुमान जी को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर भगवान हनुमान को लेकर बड़ा बयान दिया है. बड़वानी जिले के सेंधवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा ‘हनुमान जी आदिवासी थे, भगवान राम को लंका पहुंचाने वाले और उनकी सेना में लड़ने वाले सभी लोग आदिवासी थे, लेकिन बाद में कहानी लिखने वालों ने उन्हें वानर बता दिया ।’
युवराज सिंह नहीं, इस बल्लेबाज को फॉलो कर रहे हैं अभिषेक शर्मा
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि ट्रेनिंग युवराज सिंह से लेने के बावजूद वह बल्लेबाजी में रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। अभिषेक के मुताबिक, गौतम गंभीर और सूर्या भी उनसे रोहित जैसी आक्रामक शुरुआत चाहते हैं ताकि पावरप्ले में विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सके।
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बांग्लादेश को होगा इतना नुकसान
अमीनुल इस्लाम बुलबुल की अध्यक्षता में बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला किया है । हालांकि इस बॉयकॉट के गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते हैं । टूर्नामेंट से बाहर होने पर बांग्लादेश को ICC का रेवेन्यू शेयर नहीं मिलेगा, उसे सालाना ICC आय का करीब 4.46% यानी लगभग 27 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा, इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई भी प्रभावित होगी ।
जानें शंकराचार्य विवाद पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
प्रयागराज विवाद पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने संतों और प्रशासन के बीच टकराव पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य और सरकार दोनों ही सनातन परंपरा का हिस्सा हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने अपील की कि आपसी मतभेदों को सार्वजनिक कर सनातन धर्म का मजाक न बनने दें। उन्होंने दोनों पक्षों को संयम बरतने और विवाद को मिल-बैठकर सुलझाने की सलाह दी।
बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों पर लगा विराम
बिहार कांग्रेस के सभी छह विधायकों के पाला बदलने की खबरों के बीच दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अहम बैठक की। पार्टी ने टूट की अटकलों को आधारहीन बताते हुए कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं। बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
अलीगढ़ में दबंग पत्नी: शराब की लत से परेशान होकर पति को चारपाई से बांधा
अलीगढ़ के टप्पल में एक महिला द्वारा पति को चारपाई से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में पत्नी पति की शराब की लत से आजिज होकर उसे सबक सिखाने की बात कह रही है, जबकि महिला का तमंचे के साथ फोटो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।