दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है । इस सनसनीखेज मामले में स्वयंभू ‘बाबा’ कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ‘धनवर्षा’ कराने का झांसा देकर तीनों को अपने जाल में फंसाया और फिर जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी ।
MP में तलाकशुदा बेटियों को मिलेगी पेंशन, लगी कैबिनेट की मुहर
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2026’ को मंजूरी दी गई। इसके तहत अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की पारिवारिक पेंशन की हकदार होंगी। सरकार का मानना है कि तलाक के बाद आश्रित बेटियों का जीवन यापन कठिन होता है, इसलिए उन्हें यह सामाजिक सुरक्षा दी गई है। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे।
MP कैबिनेट फैसला: तलाकशुदा बेटियाँ अब पारिवारिक पेंशन की हक़दार
मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है | अब तलाकशुदा बेटियाँ भी पारिवारिक पेंशन पाने की पात्र होंगी। यह बदलाव पारिवारिक सहारा सुनिश्चित करने के मकसद से किया गया है और इससे उन लड़कियों को आर्थिक मदद मिलेगी जिनके पिता दुर्घटना या सेवा में निधन हो चुके हैं। मंत्री ने कहा कि यह फैंसला समानता व सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।
यूपी : योगी सरकार ने पेश किया 10वां बजट
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में योगी सरकार का 10वां और इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। लगभग 9.12 लाख करोड़ रुपये का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जिसे ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर केंद्रित रखा गया है। सीएम योगी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के निर्माण एवं नए उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा ।
सिंगरौली में पति जिंदा, पत्नी फर्जी मृतप्रमाण दिखाकर ले रही विधवा पेंशन
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के करसोसा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चंद्रबली पटेल को सरकारी कागज़ों में मृत दिखाकर उनकी पत्नी अंजोरिया पटेल पिछले 2014 से विधवा पेंशन ले रही थी, जबकि पति जिंदा है और खुद को “साहब मैं जिंदा हूँ” तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। मामले की जांच जिला पंचायत द्वारा शुरू कर दी गई है।
इंदौर: रिश्ता सुधारने के नाम पर महिला ने कराया तंत्र – मंत्र, फिर तांत्रिक संग लापता
इंदौर में एक महिला ने अपने पति-पत्नी के रिश्ते सुधारने के लिए तांत्रिक को बुलाया, लेकिन पूजा के बाद वह उसी तांत्रिक के साथ लापता हो गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और महिला के अचानक गायब होने के बाद रिश्तेदार व पड़ोसी भी हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच में तांत्रिक को खोज रही है और महिला की तलाश जारी है।
आज फिर 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्कूल करवाये खाली
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली जिले के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन 10 स्कूलों में बम की धमकी वाली मेल आए, जिसके बाद सिक्योरिटी चेकिंग शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करवाए गए । पुलिस का कहना है कि ईमेल की जांच पर साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां एक साथ काम कर रही हैं। बता दें कि 28 जनवरी को भी धमकी भरे मेल आए थे।
आज PM मोदी से मिलेंगी अजीत पंवार की पत्नी सुनेत्रा पवार
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाली सुनेत्रा पवार आज सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी । प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय होने की जानकारी सामने आई है ।
सूने मकान में हुई चोरी के मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विदिशा पुलिस ने शंकर नगर क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 72 हजार का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें एक सोने की अंगूठी और नकदी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
संभल : घरेलू विवाद से तंग युवक 60 फुट ऊँची टंकी पर आत्महत्या की कोशिश
उत्तर प्रदेश के संभल में पारिवारिक विवाद और तलाक-पैसे की मांग से परेशान एक युवक कासिम ने नगर पालिका परिसर में 60 फुट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की। उसने रस्सी लगा कर नीचे लटकने की कोशिश की, लेकिन आसपास लोगों और पुलिस ने समझा-बुझा कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।