📱Download Our App
इंदौर में भतीजा निकला 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड

इंदौर में भतीजा निकला 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के डागर मोहल्ले में 7 फरवरी को बाणेश्वरी कुंड के पीछे हुई 60 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता भतीजे रोहित उर्फ गोलू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भतीजे ने अपने चाचा के घर की रेकी की थी और मौका पाकर दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पूरी नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
खरगोन में ढोल-ताशा वादक ने की आत्महत्या

खरगोन में ढोल-ताशा वादक ने की आत्महत्या

खरगोन के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक ढोल ताशा संचालक 32 वर्षीय अंकित उर्फ कुंदन पांजरे निवासी कालाखेत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लोन की किस्त चुकाने के लिए लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसके कारण अंकित ने यह कदम उठाया । यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई।

News Source: दैनिक भास्कर
खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश

खरगोन में 2 क्विंटल फूलों से सजे खाटू नरेश

खरगोन में फाग महोत्सव के तहत रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार रात खाटू नरेश की वंदना की गई। इस अवसर पर 2 क्विंटल फूलों से बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। महोत्सव में 800 से अधिक भक्तों ने भाग लिया । यह आयोजन बस स्टैंड स्थित टीआईटी कॉम्प्लेक्स परिसर में हुआ, जो इत्र की खुशबू से महक उठा। रात 9:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गई।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत

बोलिविया की राजधानी ला पाज के निकट एल ऑल्टो शहर में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जब नए छपे नोट ले जा रहा बोलिवियाई वायु सेना का एक लॉकहीड C-130 हर्क्यूलिस विमान खराब मौसम में रनवे से फिसलकर एक व्यस्त सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

News Source: जागरण
Fino Payments Bank के MD और CEO ऋषि गुप्ता गिरफ्तार

Fino Payments Bank के MD और CEO ऋषि गुप्ता गिरफ्तार

टैक्स अधिकारियों ने GST से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में Fino Payments Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है । बैंक सभी जरूरी जानकारी देने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है । फिनो पेमेंट्स बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद, एक विशेष बोर्ड मीटिंग बुलाई गई ।

News Source: मनीकंट्रोल
इंदौर के बिहाड़िया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,  तोड़े अवैध कॉलोनी पर बने मकान

इंदौर के बिहाड़िया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, तोड़े अवैध कॉलोनी पर बने मकान

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर अभी अभी ग्राम बिहाडीया तहसील भिचोली में स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई.. मौके पर एसडीएम अजय भूषण शुक्ला तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत नायब तहसीलदार देवेन्द्र कच्छवाहा एसडीपीओ पुलिस देवेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी करणी सिंह एवं आर आई पटवारी और पुलिस बल उपस्थित है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

दिल्ली के कथित आबकारी (शराब) नीति घोटाले के मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुना दिया है । कोर्ट ने आबकारी मामले में फैसला करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है । कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ तौर पर कहा कि पूरे मामले में कोई साजिश नहीं थी ।

News Source: आज तक
अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और बड़ा झटका

अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप को दिया एक और बड़ा झटका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी को एक फेडरल जज ने असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। जज ब्रायन मर्फी ने बुधवार को फैसला सुनाया कि प्रवासियों को बिना किसी पूर्व सूचना या आपत्ति जताने के अवसर के किसी तीसरे देश भेजना कानून का उल्लंघन है। फिलहाल इस फैसले पर 15 दिनों की रोक लगाई गई है ताकि ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके।

News Source: इंस्टाग्राम
आमिर खान ने दिया सलमान खान के पिता का हेल्थ अपडेट

आमिर खान ने दिया सलमान खान के पिता का हेल्थ अपडेट

आमिर खान हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए आमिर ने बताया कि सलीम साहब अभी ICU में हैं, जिस कारण वे उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाए। हालांकि, अलवीरा अग्निहोत्री के हवाले से उन्होंने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही घर लौट सकते हैं। आमिर ने फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की अपील की है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने दिया रिएक्शन

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने दिया रिएक्शन

बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के स्वास्थ को लेकर खबर चल रही थी की उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस खबर के वायरल होते ही उनके परिवार ने इस पर रिएक्शन देते हुए इन खबरों को पूरी तरह फर्जी और फेक बताया है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च