पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले में शांति समिति प्रमुख नूर आलम मेहसूद के घर शादी समारोह के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। धमाके से छत गिरने से कई मेहमान मलबे में दब गए, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किल आई। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती बम हमला था ।
रेलवे पैंट्रीकार में सड़े हुए आलू – अंडे परोसने की थी तैयारी, जब्त
कोटा स्टेशन पर बांद्रा-बरौली अवध एक्सप्रेस (19037) की पैंट्रीकार में छापेमारी के दौरान पैंट्रीकार से बड़ी मात्रा में सड़े हुए आलू और खराब अंडे बरामद किए गए, जांच में तैयार की जा रही पोहा, दाल और छोले की सब्जी की क्वालिटी भी बेहद घटिया थी । जिसे यात्रियों को परोसने की तैयारी थी। रेलवे अधिकारियों ने दूषित सामग्री को तुरंत नष्ट कराया और गंदगी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
‘झूट बोल रहे है ट्रंप’.. 800 फाँसी रोकने के दावे पर ईरान ने दिया जवाब
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके हस्तक्षेप के चलते तेहरान में 800 से ज्यादा लोगों की फांसी रोकी गई। ईरान के शीर्ष अभियोजक ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप का यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार लोगों की सजा पर किसी भी तरह का अमेरिकी दबाव नहीं था।
मौसम विभाग : 8 राज्यों में भारी बारिश क अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में अगले 12 घंटे में फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ : फेमस ऐक्टर गिरफ्तार, फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने फेमस ऐक्टर कमाल खान ( KRK ) को फायरिंग मामले में हिरासत में लिया है । मुंबई के ओशिवरा इलाके में राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के घर फायरिंग के मामले में कमाल खान को हिरासत में लिया गया है । फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और किसे निशाना बनाया गया था ।
T20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश की जगह खेलेगी ये नई टीम, ICC ने शुरू की प्रक्रिया
टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद अब उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा होगी । ICC ने अब इसे लेकर स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड से बात की है और वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है। बांग्लादेश बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर चुका है । जल्द ही स्कॉटलैंड टीम की औपचारिक घोषणा होगी ।
INDvzNZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
भारत ने न्यूजीलैंड पर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत हासिल की। शुक्रवार को टीम इंडिया ने कीवियों को 7 विकेट से हराया। उसने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सूर्यकुमार यादव – 37 बॉल पर नाबाद 82 रन, ईशान किशन – 32 बॉल पर 76 रन, कुलदीप यादव – 2 विकेट
नर्मदापुरम न्यूज़ : बसंत पंचमी उत्सव में दो पक्षों में मारपीट, FIR दर्ज
नर्मदापुरम के होली चौक स्थित राधा कृष्ण विश्वकर्मा मंदिर में बसंत पंचमी कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। आयोजन की बात को लेकर दो गुटों में शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली । घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
MP : मासूम बच्ची रेप-हत्या मामले में HC ने सुनाई फाँसी की सजा
भोपाल मासूम बच्ची रेप-हत्या मामले में हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला बरकरार रखते हुए दोषी अतुल निहाले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानकर फांसी की सजा सुनाई । कोर्ट ने अपराध को निर्मम और बर्बर बताते हुए कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य में किसी तरह की माफी नहीं दी जा सकती है । घटना 24 सितंबर, 2024 को भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके की है।
Periods After Delivery: बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल
डिलीवरी के बाद पीरियड्स लौटने का समय हर महिला के लिए अलग होता है। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण पीरियड्स 6 महीने से लेकर एक साल तक टल सकते हैं। हालांकि, अत्यधिक दर्द या असामान्य देरी होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।