📱Download Our App
हम अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं- ईरान

हम अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं- ईरान

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्षेत्र में ‘विशाल बेड़ा’ (Armada) भेजने के बयान के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सैन्य कमांडरों ने कहा है कि वे अमेरिकी वायुसेना की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और किसी भी हमले की स्थिति में क्षेत्र के सभी अमेरिकी ठिकाने उनके निशाने पर होंगे।

News Source: X ( ट्वीटर )
‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ बना यूपी – पीएम मोदी

‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ बना यूपी – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार और जन-भागीदारी से राज्य ‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ प्रदेश बन गया है। पीएम ने विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

News Source: X ( ट्वीटर )
ब्रेकिंग न्यूज़ : पार्षद बेटे ने नाबालिग को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : पार्षद बेटे ने नाबालिग को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

बिहार के पटना में पार्षद शंभू पासवान के बेटे आदित्य कुमार ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। लड़की का कसूर इतना था कि वह उसकी बात नहीं मान रही थी।। गंभीर रूप से झुलसी नाबालिग ने 6 दिनों तक अस्पताल में मौत से जूझने के बाद 22 जनवरी को दम तोड़ दिया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।

News Source: इंडिया टीवी
नेपाल चुनाव : पूर्व प्रधानमंत्री भट्टराई ने उम्मीदवारी वापस ली

नेपाल चुनाव : पूर्व प्रधानमंत्री भट्टराई ने उम्मीदवारी वापस ली

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने देश में मार्च में प्रस्तावित आम चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी शुक्रवार को वापस ले ली। उन्होंने कहा कि वह नेपाली युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह कदम उठा रहे हैं ।

News Source: ऑफिशियल लिंक
इस दिन रिलीज होगी सलमान ख़ान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’

इस दिन रिलीज होगी सलमान ख़ान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है । एक्टर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर यह 19 सेकेंड का टीजर शेयर किया ।

News Source: इंस्टाग्राम
हॉस्टल वार्डन ने डाँटा तो बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, जांच जारी

हॉस्टल वार्डन ने डाँटा तो बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, जांच जारी

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक छात्र उदित सोनी ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। छात्र शराब पीकर हॉस्टल पहुंचा था, जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन द्वारा उसे फटकार लगाई गई थी और उसके पिता को इस मामले से जुड़ी वीडियो भेजी गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: इंडिया टीवी
मीन राशिफल : 24 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 24 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आशा के अनुकूल मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग हैं। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 24 जनवरी 2026

कुंभ राशिफल : 24 जनवरी 2026

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना ठीक से पढ़े हस्ताक्षर न करें। संतान की उन्नति से घर में प्रसन्नता रहेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मकर राशिफल : 24 जनवरी 2026

मकर राशिफल : 24 जनवरी 2026

मकर राशि के जातकों को आज अपने करियर पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें, तभी मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
धनु राशिफल : 24 जनवरी 2026

धनु राशिफल : 24 जनवरी 2026

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। काफी समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च