24 जनवरी 2026 को भारत में चांदी की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आज भारतीय बाजार में चांदी का भाव उछलकर ₹3,40,100 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण कीमतों में यह भारी तेजी देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई और पटना जैसे बड़े शहरों में चांदी की चमक बढ़ी है।
बड़ी खबर : MP कैडर के IPS अभिषेक तिवारी ने दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के IPS अधिकारी अभिषेक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रतलाम, बालाघाट और सागर जैसे जिलों में SP रह चुके तिवारी वर्तमान में NTRO (नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने कहा वे अब साइबर तकनीकी के मामले में कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
आज सोना हुआ महंगा, चेक करें 22K और 24K के भाव
भारत में 24 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,57,160 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,44,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी और घरेलू मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की जान को खतरा, गुंडे संत के वेश में घुस रहे
प्रयागराज माघ मेले में शिविर के बाहर धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने शिविर में 12 CCTV कैमरे लगवाए गए हैं । इस पर उनके विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडे ने कहा- यह हमारी मजबूरी है, क्योंकि शंकराचार्य सड़क पर बैठे हैं। प्रशासन और उसके गुंडे हैं। संत के वेश में शैतान यहां घूम रहे हैं। उनसे शंकराचार्य की जान को खतरा बना हुआ है ।
MP BREAKING : इंदौर में दूषित पानी का कहर, 2 और मरीजों की मौत
इंदौर में शुक्रवार को दूषित पानी पीने से 82 वर्षीय विद्या बाई और 63 वर्षीय बद्रीप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाके में अब भी उल्टी-दस्त के मरीज मिल रहे हैं और 10 लोग ICU में भर्ती हैं। बद्रीप्रसाद के परिजनों ने प्रशासन पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए आज शनिवार को चक्काजाम कर विरोध करने का निर्णय लिया है।
खरगोन : कीटनाशक पीने से 35 वर्षीय युवक की मौत
खरगोन के देजला गांव में 35 वर्षीय युवक सीताराम ने कल शाम घर पर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान तड़के 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
भारत के इतिहास में सबसे लंबा और सबसे छोटा बजट भाषण कौनसा रहा है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2020 का भाषण भारत का अबतक का सबसे लंबा (162 मिनट) भाषण था जबकि डॉ. मनमोहन सिंह का 1991 का भाषण शब्दों के हिसाब से सबसे लंबा (18,700 शब्द) था। हीरूभाई मुलजीभाई का 1977 का भाषण सबसे छोटा (800 शब्द) था और सीतारमण का 2024 का भाषण समय के हिसाब से सबसे छोटा था।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज ने रणजी में जड़ा 5वां दोहरा शतक, बनाया यह रिकॉर्ड
मुंबई के बल्लेबाज़ सरफराज खान ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपने करियर का 5वां दोहरा शतक (फर्स्ट-क्लास) लगाया। सरफराज ने एक ही सीजन में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डबल सेंचुरी, लिस्ट-ए क्रिकेट में 150-रन और टी20 में 100 रन बनाने का कमाल किया है। वह दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं जिसने ये रिकॉर्ड बनाया।
युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर महवश को अनफॉलो करने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और ऐक्टर-प्रोड्यूसर आरजे महवश के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा था, “कृष्ण अर्जुन से कहते हैं- हर किसी को आपके स्पष्टीकरण की ज़रूरत नहीं होती, कभी-कभी चुप रहना ठीक होता है, उन्हें मान लेने दो कि तुम गलत हो।”
‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर दी ‘धुरंधर’ को मात
‘बॉर्डर 2’ ने कल शुक्रवार को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की नेट कमाई की है, जो कि 2025 की सबसे बड़ी हिट ‘धुरंधर’ (28 करोड़) से भी अधिक है। यह गणतंत्र दिवस का लम्बा वीकेंड होने वाला है जिससे लगता है फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।