📱Download Our App
BREKING NEWS : 26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

BREKING NEWS : 26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

पंजाब में पुलिस ने 26 जनवरी से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार आतंकियों को 2.5 किलो RDX और दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, यह मॉड्यूल अमेरिका स्थित हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था और इन्हें पाकिस्तान की ISI का समर्थन प्राप्त था।

News Source: एबीपी न्यूज़
वंदे मातरम के लिए भी लागू होगा प्रोटोकॉल, सरकार का बड़ा कदम

वंदे मातरम के लिए भी लागू होगा प्रोटोकॉल, सरकार का बड़ा कदम

केंद्र सरकार अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने और इसके लिए एक निश्चित प्रोटोकॉल तय करने पर विचार कर रही है। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रगीत को वही संवैधानिक सम्मान दिलाना है जो राष्ट्रगान को प्राप्त है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो भविष्य में वंदे मातरम के गायन और सम्मान को लेकर नए आधिकारिक दिशा-निर्देश लागू किए जा सकते हैं।

News Source: पत्रिका
मिडल ईस्ट में बढ़ा तनाव : कई बड़ी एयरलाइंस ने बंद की फ्लाइट सर्विस

मिडल ईस्ट में बढ़ा तनाव : कई बड़ी एयरलाइंस ने बंद की फ्लाइट सर्विस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य ईस्ट में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। सुरक्षा कारणों से दुनिया की कई बड़ी एयरलाइंस ने इस क्षेत्र के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। लेबनान, इजराइल और ईरान जाने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता ने अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में भारी व्यवधान पैदा कर दिया हैं।

News Source: पत्रिका
कीटनाशक का छिड़काव करते समय पलटी मशीन, किसान की मौत

कीटनाशक का छिड़काव करते समय पलटी मशीन, किसान की मौत

बागमुगलिया में 53 वर्षीय किसान शैतान सिंह पाल ने खेत में गेहूं की फसल पर कीटनाशक छिडकाने के लिए मशीन मंगवाई थी। जब वह मशीन ऑपरेटर को रास्ता दिखा रहे थे, तभी मेढ़ पर संतुलन बिगड़ने से मशीन उन पर पलट गई। गंभीर रूप से घायल किसान को AIIMS ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

News Source: ऑफिशियल लिंक
टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। टीम ने 209 रन का स्कोर महज 15.2 ओवर में चीज किया है। मैच में महज 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारत ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए टीम को जीत दिलाई है।

News Source: इंडिया टीवी
लल्लनटॉप छोड़ने के बाद इस अखबार से जुड़ सकते हैं सौरभ द्विवेदी, सोशल मीडिया पर दिया संकेत दिया

लल्लनटॉप छोड़ने के बाद इस अखबार से जुड़ सकते हैं सौरभ द्विवेदी, सोशल मीडिया पर दिया संकेत दिया

वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी अब ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के नए हिंदी डिजिटल संस्करण का नेतृत्व करेंगे। इंडिया टुडे ग्रुप और द लल्लनटॉप से 12 साल पुराना नाता तोड़ने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर संकेत दिया कि ‘एक्सप्रेस’ अब हिंदी में भी आपकी स्क्रीन पर जल्द दिखेगा।

News Source: इंस्टाग्राम
MP Budget 2026 : क्या आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट?

MP Budget 2026 : क्या आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट?

मध्यप्रदेश बजट 2026 16 फ़रवरी से 6 मार्च तक चलेगा जिसको लेकर आम जनता और विशेषज्ञों में भारी उत्साह है। इस बार बजट से शिक्षा क्षेत्र में स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक सुविधाओं की उम्मीद है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हाई-टेक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को नई गति देने के लिए विशेष प्रावधानों की मांग की जा रही है। पूरे प्रदेश के लोग रोजगार पर आस लगाए बैठे हैं।

News Source: नईदुनिया
मुस्तरा रेत चेक पोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

मुस्तरा रेत चेक पोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

जिले के सरसई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्तरा रेत चेक पोस्ट पर लगातार फायरिंग हुई। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चेक पोस्ट पर तैनात अमर सिंह राजपूत की मौके पर ही हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक जांच में मामला अवैध रेत तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

News Source: एनडीटीवी
चंबल नहर में पलटा राशन से भरा ट्रक, पानी में डूबा अनाज

चंबल नहर में पलटा राशन से भरा ट्रक, पानी में डूबा अनाज

मुरैना के देवगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ शाला चौकी मोड़ पर गेहूं और चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर चंबल नहर में पलट गया। यह ट्रक सरकारी राशन (PDS) की सप्लाई लेकर जा रहा था। हादसे के बाद अनाज की सैकड़ों बोरियां नहर के पानी में डूब गईं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और अनाज को बचाने की कोशिश की।

News Source: नईदुनिया
MP में कुएं में मिला मां और नवजात बेटे का शव, 5 साल से रात में चिल्लाती थी

MP में कुएं में मिला मां और नवजात बेटे का शव, 5 साल से रात में चिल्लाती थी

MP के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वार्ड क्रमांक 1 स्थित नगर पालिका के कुएं से एक महिला जयंती(35) पति दुर्गा केवट और उसके बेटे देवांश ( 3 माह ) का शव मिला । परिजनों का कहना है कि मृतका 5 साल से बीमार, रात में चिल्लाती थी, उसकी झाड़फूंक भी कराई थी । पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है ।

News Source: दैनिक भास्कर